Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की ई रिक्शा के साथ आरोपी गिरफ्तार .

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 18, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 18 जुलाई 2022, सीआईए-वन पुलिस की टीम ने एक सप्ताह पहले गीता कालोनी से चोरी हुई ई रिक्शा के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान राहुल पुत्र धर्मसिंह निवासी रिसपुर हाल कुटानी रोड पानीपत के रूप में हुई। प्रारंभिक पुछताछ मे आरोपी से खुलासा हुआ वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर ई रिक्शा चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की वारदात में संलिप्त फरार इसके साथी आरोपी के ठिकानों का पता लगाने व ई रिक्शा चोरी की अन्य वारदातों बारे गहनता से पूछताछ करने के लिए पुलिस टीम ने आरोपी राहुल को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

सीआई-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया उनकी एक टीम सोमवार को गश्त के दौरान जीटी रोड पर सिवाह बस स्टेंड के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि चौटाला रौड पर डाडौला चौक के पास एक संद्विगध किस्म का युवक ई रिक्शा लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस देकर ई रिक्शा सहित आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो आरोपी ने अपनी पहचान राहुल पुत्र धर्मसिंह निवासी रिसपुर हाल कुटानी रोड पानीपत के रूप में बताते हुए उक्त ई रिक्शा एक सप्ताह पहले रात के समय गीता कालोनी में एक घर के बाहर गली से चोरी करने बारे स्वीकारा। ई रिक्शा चोरी की वारदात बारे थाना तहसील कैंप में गीता कालोनी निवासी महेंद्र पुत्र श्याम सुंदर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

थाना तहसील केंप में गीता कालोनी निवासी महेंद्र पुत्र श्याम सुंदर ने शिकायत देकर बताया था कि 12 जुलाई की रात उसने अपनी ई रिक्शा घर के बाहर गली में खड़ी की थी। सुबह उठकर देखा तो ई रिक्शा नही मिली। अज्ञात चोर रात के समय उसकी ई रिक्शा को चोरी कर ले गए। महेंद्र की शिकायत पर थाना तहसील कैंप में आईपीसी की धारा 379 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिये थे।

Comments