Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार. चोरी की 3 बाइक व एक एक्टिवा बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 22, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 22 जुलाई 2022, सीआईए थ्री पुलिस की टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 16 व 17 वर्षीय दो नाबालिग आरोपियों को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की 3 बाइक व एक एक्टिवा बरामद की है। पुछताछ में खुलाशा हुआ दोनो नाबालिग आरोपियों को नई-नई बाइक चलाने का शौक था। इस शौक को पूरा करने के लिए दोनों नाबालिग आरोपी मिलकर माडल टाउन में पार्क व शिवाजी स्टेडियम के बाहर खड़ी बाइक को निशाना बनाते थे। गिरफ्तार दोनों नाबालिग आरोपियों को पुलिस टीम ने आज जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया ।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया उनकी एक टीम शुक्रवार को गश्त के दौरान अंसध नाका पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बतरा कालोनी की और से दो युवक एक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर आए। पुलिस टीम ने युवकों का नाके पर रो कर पूछताछ की तो दोनो युवकों ने अपनी पहचान नाबालिग के रूप में बताई। पुलिस टीम ने शक के आधार पर बाइक के कागजात मांगे तो दोनों नाबालिग बहाने बाजी करने लगे। पूछताछ में नाबालिग आरोपियों ने उक्त बाइक दो दिन पहले शिवाजी स्टेडियम से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना माडल टाउन में डाडौला गांव निवासी विकास पुत्र रामफल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया डिटेन किये नाबालिग आरोपियों से बाइक चोरी की अन्य वारदातों बारे पुछताछ करने पर बाइक व एक्टीवा चोरी की तीन अन्य वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी चोरीशुदा बाइक को चलाने के बाद सैक्टर 6 में झाड़ियों में छुपाकर खड़ी कर देते थे। नाबालिग आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की दो बाइक व एक एक्टीवा सैक्टर 6 में झाड़ियों से बरामद की। बाइक व एक्टिवा चोरी की वारदात बारे थाना माडल टाउन में अलग-अलग मुकदमें दर्ज है।

बाइक चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा हुआ :

  1. दोनों नाबालिग आरोपियों ने मिलकर 20 जुलाई को दिन में शिवाजी स्टेडियम के अंदर से स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना माडल टाउन में डाडौला गांव निवासी विकास पुत्र रामफल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। (बाइक बरामद)
  2. दोनों नाबालिग आरोपियों ने मिलकर 17 जुलाई को माडल टाउन में पार्क के बाहर से एक्टिवा चोरी की। थाना माडल टाउन में साई बाबा चौक निवासी रवनीत पुत्र गुरजीत सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। (एक्टिवा बरामद)
  3. दोनों नाबालिग आरोपियों ने मिलकर 10 जुलाई को शिवाजी स्टेडियम की पार्किग से स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना माडल टाउन में नांगल खेड़ी गांव निवासी दीपक पुत्र राजू की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। (बाइक बरामद)
  4. दोंनो नाबालिग आरोपियों ने मिलकर 3 जुलाई को शिवाजी स्टेडियम के बाहर से बाइक चोरी की। थाना माडल टाउन में गंगा राम कालोनी निवासी इमरान पुत्र जाकिर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। (बाइक बरामद)

Comments