सांसद कृष्ण लाल पंवार ने एमेच्योर कबड्डी एसोसियेशन हरियाणा की टीम को तृतीय स्थान मिलने पर टीम के सदस्यों को बधाई दी।
BOL PANIPAT : 27 जुलाई। राज्य सभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने चरखी दादरी में हुई 69वीं सीनियर राष्ट्रीय पुरूष प्रतियोगिता में एमेच्योर कबड्डी एसोसियेशन हरियाणा की टीम को तृतीय स्थान मिलने पर टीम के सदस्यों को बधाई दी।
राज्य सभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने सांसद खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार खिलाडिय़ों को उचित माहौल उपलब्ध करवा रही है। खिलाडिय़ों की मेहनत और प्रदेश सरकार की खेल नीति के कारण ही खिलाड़ी निरंतर पदक हासिल कर रहे हैं।
कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि नौल्था के खिलाडिय़ों ने जिस तरह से इस खेल प्रतियोगिता में सफलता हासिल की है उससे दूसरे खिलाडिय़ों को प्रेरणा मिलती है।

Comments