Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तीज का त्यौहार।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at July 30, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : सेक्टर 13-17 में स्थित दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, पानीपत की ओर से ‘हरियाली तीज‘ का पर्व बडे़ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या विनीता कुमार तोमर द्वारा की गई। कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से आठवीं के बच्चों ने पंतग बनाओ, थाली सजाओ, धोती बाँधो, मेहंदी लगाओ, तीज से संबंधित चित्र बनाओ आदि गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कक्षा तीसरी चौथी के बच्चों ने तीज मेला लगाकर मेले में मिठाई, चूड़ियाँ, मेहंदी आदि की दुकान सजाकर ग्रामीण झलक दर्शाई।
कक्षा तीसरी और चौथी के बच्चों ने ‘सावन आयो चैमासो लागो रै‘, सुरंगों सावन आओं रै और आयो-आयो तीज त्यौहार आदि सावन के गीतों पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत करके कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
अध्यापिका प्रोमिला शर्मा ने अपने भाषण के माध्यम से बच्चों को तीज के महत्त्व , परंपरा एवं प्रकृति की सुंदरता के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता कुमार तोमर ने अपने वक्तव्य में कहा कि सावन मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाने वाला हरियाली तीज का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन वे सोलह श्रृंगार करके अपने पति की लम्बी आयु एवं सौभाग्य के लिए भगवान शिव और माता पार्वती से कामना करती हैं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता कुमार तोमर ने सभी छात्र-छात्राओं ,अभिभावकों ,अध्यापक-अध्यापिकाओं और विद्यालय के सभी सहकर्मियों को हार्दिक बधाई दी।

Comments