इनसो ने कैंटीन शुरु करवाने की मांग को लेकर कालेज प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
देशबंधु गुप्ता राजकीय कॉलेज की बंद पड़ी कैंटीन हो शुरु
इनसो ने कैंटीन शुरु करवाने की मांग को लेकर कालेज प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
BOL PANIPAT :- आज छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) ने देशबंधु गुप्ता राजकीय कॉलेज सैक्टर 18 में छात्र छात्राओं की समस्या को देखते हुए कॉलेज की बंद पड़ी कैंटीन दोबारा से शुरू करने की मांग की है काफी संख्या में कॉलेज के छात्रों ने आज इनसो जिला प्रधान बलराज देशवाल और इनसो राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र जैलदार के नेतृत्व में इस समस्या को लेकर कॉलेज प्राचार्य संजू अबरोल को ज्ञापन सौंप दोबारा से कैंटीन शुरु करने की मांग की है.
इनसो छात्र नेताओं ने बताया की बीते कई वर्षों से कोरोना काल के चलते शिक्षण संस्थान व कॉलेज बंद थे लेकिन अब दोबारा से सरकार की तरफ से पानीपत के सभी कॉलेजों को 23 अगस्त से शुरू कर दिया गया हैं लेकिन राजकीय कॉलेज की कैंटीन बंद होने से कॉलेज के छात्र छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है पहले जब कॉलेज खुले थे तब खाने पीने के सभी पदार्थ कॉलेज कैंटीन से छात्रों को मिल जाते थे लेकिन अब कैंटीन बंद के चलते छात्र को नहीं मिल पाते.
कॉलेज के नजदीक कोई मार्केट भी नहीं
इनसो छात्र नेताओं ने बताया की देशबंधु गुप्ता राजकीय कॉलेज सैक्टर 18 के आस पास के किलोमीटर के दायरे में कोई मार्किट भी नहीं है अगर है तो रेहड़ी सैक्टर 13,17 या पानीपत टोल टैक्स पर है जहां छात्रों को दोपहर को लंच के समय कई किलोमीटर का सफर पैदल तैय करके वहां रेहड़ी तक जाते है और फिर वहां से पैदल ही खाने पिने के सामान को खरीदकर वापिस कॉलेज पहुंचंते है जिससे काफी समय भी लगता है और गर्मी के कारण काफी समस्या भी होती है.
कॉलेज दे कैंटीन की सुविधा
इनसो छात्र नेताओं ने बताया की सरकार की तरफ से काफी अच्छी ओर बड़ी कैंटीन की सुविधा राजकीय कॉलेज पानीपत को छात्रों के लिए दी गई है लेकिन कॉलेज प्रशासन यह सुविधा छात्रों के लिए अभी तक उपलब्ध नहीं करवा पा रहा है इसलिए गर्मी के कारण और कॉलेज के छात्रों को क्हीं कई किलोमीटर पैदल सफर सिर्फ खाद्य पदार्थो के लिए ना करना पड़े जिससे उनकी पढाई भी प्राभावित ना हो और कॉलेज कैंटीन में उच्च क्वालटी के खाद्व्य पदार्थ मिल सके और बहार के नकली खाने पीने की बेकार चीजों से छात्र बच सके कैंटीन शुरु हो कॉलेज प्राचार्य ने दिया आश्वासन कॉलेज प्राचार्य संजू अबरोल ने छात्र नेताओं को आश्वासन दिलाया कि आपकी कैंटीन की मांग जायज है जल्दी छात्र छात्राओं की समस्या को देखते हुए कॉलेज की कैंटीन शुरू की जाएगी।
इस अवसर पर विकास सिंह,अभिषेक खर्ब, सुमित शर्मा, शारू दहिया, रिंकू राठी, प्रमोद , कृष्ण आदि छात्र मौजूद थे

Comments