भंडारे की तैयारी कर रहे व्यक्ति को पिस्तौल अड़ा दी जान से मारने की धमकी
BOL PANIPAT : मतलौडा 25 सिंतबर (कविता), मतलौडा में बाबा दूधाधारी पर भंडारे की तैयारी कर रहे व्यक्ति पर पिस्तौल तान कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। दिनेश वासी मतलौडा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शनिवार को बाबा दूधाधारी डेरे पर भंडारे की तैयारी कर रहा था।एक मोटरसाइकिल पर 3 व्यक्ति सवार हो कर आये और आते ही उस पर पिस्तौल तान कर जान से मारने की धमकी देने लगे तो दिनेश ने कहा कि मार दो। वहां से अनाज मंडी की तरफ जाते ही उन्होंने हवाई फायर कर दिया।तीनों व्यक्तियों में से एक विकास वासी मतलौडा है बाकी दो को वह नहीं पहचानता।पुलिस ने शिकायत के आधार पर 3 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Comments