Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


ओला कैब चालक से हथियार के बल पर कार लूट के मामले में आरोपी को दिल्ली की रोहिणी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई पानीपत पुलिस.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 21, 2022 Tags: , , , , ,

लूटी गई नगदी में बचे 1 हजार रूपए, बैंक की पास बुक, 4 आधार कार्ड व कैब चालक का ड्राइविंग लाइसेंस आरोपी के कब्जे से बरामद

BOL PANIPAT : 21 नवम्बर 2021, उरलाना खुर्द के पास सितम्बर 2021 में कैब चालक से हथियार के बल पर कार व नगदी लूट की वारदात में संलिप्त आरोपी को दिल्ली की रोहिणी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर माननीय न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर सीआईए वन पुलिस की टीम ने गहनता से पूछताछ की।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी पारस निवासी जहांगीरपुरी दिल्ली ने अपने साथी आरोपी चैरिस पीटर निवासी जहांगीरपुरी दिल्ली के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी पारस के कब्जे से लूटी गई नगदी में से बचे 1 हजार रूपए, ड्राविंग लाइसैंस, बैंक की पास बुक व 4 आधार कार्ड बरामद कर रिमांड अवधी पूरी होने पर पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। लूटी गई कार को पहले ही इसके साथी आरोपी चैरिस पीटर से बरामद किया जा चुका है।

थाना मतलौडा में सलमान मूल निवासी प्रतापगढ़ यूपी हाल गुड़गांव की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है

थाना मतलौडा पुलिस को दी शिकायत में सलमान ने बताया था कि उसके रिश्तेदार रहम अली ने अपनी स्वीफ्ट डिजायर कार ओला कंपनी में लगा रखी है। कार पर वह ड्राइवर तैनात है। 8 सितम्बर को उसके पास फोन आया कि जहांगीरपुरी दिल्ली से उरलाना खुर्द के लिए गाड़ी को बुक किया हुआ है। 9 सितम्बर की रात करीब 2 बजै वह जहांगीरपुरी से दो लड़को व एक लड़की को कार मे बैठाकर उरलाना खुर्द के लिए चला। रास्ते में मुरथल के पास पेट्रोल पंप से कार मे सीएनजी गैस डलवाई। सुबह करीब साढ़े 4 बजे उरलाना खुर्द रजबाहे के पास पहुंचा तो सवार लड़को ने बाथरूम करने की बात बोलकर कार को रूकवा लिया। वह भी बाथरूम करके गाड़ी मे बैठने लगा तो दोनों लड़कों ने उसे पकड़ लिया और पिस्तौल दिखाकर गाड़ी की पिछली सीट पर बैठा लिया। युवक गाड़ी की चाबी व पैसे छिनने लगे, उसने विरोध किया तो दोनो लड़को ने मारपीट कर चाबी, दो मोबाइल फोन व पर्स छिन लिया। पर्श मे 15 हजार 500 रुपये, आधार काडर्, एटीएम कार्ड थे। पहनी हुई ओला कंपनी की कमीज भी आरोपितों ने उससे उतरवा ली और उसको गाड़ी से नीचे उतार गाड़ी छिनकर मौके से फरार हो गए।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया की उनकी टीम ने वारदात के महज 4 दिन बाद ही गुप्त सूचना पर दंबिस देकर आरोपी चैरिस पीटर निवासी जहांगीरपुरी दिल्ली को पानीपत टोल प्लाजा के पास से काबू कर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने साथी आरोपी पारस निवासी जहांगीरपुरी दिल्ली के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। पूछताछ में आरोपी चैरिस पीटर से खुलाशा हुआ था कि पारस पहले अपनी खुद की कार ओला कंपनी में चलाता था। उसने लोकडाउन के दोरान कार बेच दी। दोनों ने योजना बनाकर 9 सितंबर को योजना अनुसार कार लूट की वारदात को अंजाम दिया। कार चालक को शक ना हो इसके लिए उसने अपनी एक जानकार महिला दोस्त को झूठ बोलकर साथ लिया था की उरलाना खुर्द मे नानी बिमार है मिलने के लिए जाना है। आरोपी चौरिस पिटर के कब्जे से लूट गई कार बरामद कर आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद सीआईए वन पुलिस की टीम ने वारदात में संलिप्त इसके साथी आरोपी पारस की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments