पोषण अभियान को जन आंदोलन के रूप में लेकर करे कार्य : गुर्णितिका कौर
BOL PANIPAT , 30 नवंबर। महिला एवं बाल विकास की ओर से पोषण अभियान की स्टेट कोऑर्डिनेटर गुर्णितिका कौर ने बुधवार को पानीपत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाईजरों व जिला के सभी सर्कलों से दो-दो आंगनवाड़ी वर्करों के साथ पोषण अभियान को लेकर समीक्षा बैठक की।

उन्होंने बैठक के आरंभ में जिले में अभियान की समीक्षा करते हुए पोषण ट्रेकर की जानकारी ली और अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विभाग की सभी कर्मचारियों निर्देश देते हुए कहा कि पोषण अभियान जो जन आंदोलन मानकर कार्य करें और इस अभियान के प्रति ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जागरूक करें। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुपोषण दुनिया भर में महिलाओं और बच्चों मे बिमारियों और मृत्यु का एक प्रमुख कारण रहा है। इस स्थिति में सुधार लाने के लिए और कुपोषण निपटने के लिए ही देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अभियान की शुरूआत मार्च 2018 से की थी।
उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और गर्भवती मातााओं के पोषण को सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रवीण कुमारी व पोषण अभियान की जिला कॉर्डिनेटर डॉ. श्रेया मिढ्ढïा सहित विभाग की विभिन्न महिला कर्मचारी मौजूद रही।

Comments