नशा मुक्ति के क्षेत्र में सरहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित करेगी सरकार: डी.सी.
BOL PANIPAT : 3 फरवरी। हरियाणा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से नशा मुक्ति के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति, संस्थान, नशा मुक्ति केन्द्र को वर्ष 2022-23 के लिए राज्य पुरस्कार प्रदान करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी, 2023 है।
डी.सी. सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 श्रेणियों में नशा मुक्ति के क्षेत्र में (शराब एवं मादक पदार्थों के सेवन की रोकथाम के क्षेत्र) में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राज्य पुरस्कार योजना के अतंर्गत पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सभी पात्र संस्थाओं, व्यक्तियों से केवल विभागीय वैबसाईट के माध्यम से ऑनलाईन किए गए आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए विभागीय वैबसाईट पर सम्पर्क कर सकतें हैं।

Comments