एसडी पीजी कॉलेज पानीपत का छात्र नशा मुक्त हरियाणा के उद्देश्य हेतू निकला राजघाट (दिल्ली) से पानीपत पैदल यात्रा पर
कॉलेज यूथ रेड क्रॉस और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा स्टेट ब्रांच चंडीगढ़ का कार्यकर्ता है छात्र
यात्रा खुद से पहले समाज और राष्ट्र की मदद करने की भावना से प्रेरित:डॉ अनुपम अरोड़ा
BOL PANIPAT,09 फरवरी,
एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के बीए तृतीय वर्ष के छात्र एवं वाईआरसी के कार्यकर्ता विकास कुमार ने खुदकी भावना से प्रेरित होकर एक नई पहल कर युवाओं को जागृत करने का सराहनीय कार्य किया है. छात्र विकास कुमार ने हरियाणा को नशे से मुक्ति दिलाने हेतू राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की समाधि राजघाट (दिल्ली) से एसडी पीजी कॉलेज पानीपत तकपैदल यात्रा करने का साहसिक और दूरदर्शी निर्णय लिया और अपनी यात्रा को दिल्ली से 09 फरवरी कोप्रारंभ किया. विकास 12 फरवरी को कॉलेज प्रांगण में पधारेगा. यह जानकारी कॉलेज प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा और कॉलेज में वाईआरसी प्रभारी डॉ राकेश गर्ग ने दी. उनके साथ एनएसएस अधिकारी डॉ संतोष कुमारी और कॉलेज में वाईआरसी के अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे जिन्होनें विकास को हरी झंडी दिखा कर कॉलेज से राजघाट के लिए विदा किया. विकास अब पूरेहरियाणा को नशे से मुक्त कराने के उद्देश्य से अपनी यात्रा राजघाट से शुरू कर चुका है. विदित रहे की कॉलेज प्रत्येक वर्ष नियमित रूप से नशे से मुक्ति विषय पर सेमिनारो और संगोष्ठियों का आयोजन करता रहा है. इस माह की 22 तारीख को भी इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा स्टेट ब्रांच चंडीगढ़ द्वाराइसके जनरल सेक्रेटरी डॉ मुकेशअग्रवाल के मार्गदर्शन में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा. छात्र विकास कुमार कुंडली,नरेला, सोनीपत, गन्नौर, समालखाआदि स्थानों से गुजरते हुए समाज और लोगों को नशे से दूर रहने बारे जागरूक और प्रेरित करेगा. महात्मागाँधी की समाधि पर पुष्प अर्पित करके और गांधीजी का आशीर्वाद लेकर नशा मुक्ति का जज्बा लिए विकास राजघाट से निकल चला है युवाओं में जागरूकता की अलख जगाने.
पवन गोयल प्रधान एसडी पीजी कॉलेज ने अपने सन्देश में विकास कुमार का हौंसला बढाते हुए कहा कि आज के समय की मांग है कियुवा सभी को अपने साथ लेकर चले और विकास ने इसी को लक्ष्य मान कर इस यात्रा को शुरू किया है. बढ़ते नशे और ड्रग्स के प्रचालन ने वैसे भी सामुदायिकजीवन के महत्व को ओर भी स्थापित किया है. विकासके जज्बे, हौंसले और कार्यों को देख कर उन्हें इस बात की तस्सली हो गई है कि आज का युवा जिम्मेदार और प्रगतिशील है. विभिन्न बुराइयों और समस्याओं के खिलाफ अभियान चला कर और शपथ उठाकर विकास ने समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपना स्थान और उत्तरदायित्व सुनिश्चित किया किया है.
प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने वाईआरसी कार्यकर्ता विकासका हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि यूथरेड क्रॉस इंसान में इंसानियत, समुदायवाद और आपसी सदभाव के भाव पैदा करता है. युवा अवस्था में अच्छे कार्य करने की क्षमता और ताकत सबसे ज्यादा प्रबल होती है और विकास ने इसी बात को सिद्ध किया है.उन्हें उम्मीद और पूरा भरोसा है कि विकास की तरह अन्य वाईआरसी कार्यकर्ता भी देश और समाज की प्रगति में सहायक होंगे और समाज में व्याप्त बुराइयों से इसी प्रकार लड़ेंगे एवंदूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करेंगे.
विकास कुमार वाईआरसी कार्यकर्ता ने कहा कि यूथरेड क्रॉस में शामिल होने पर ही उनमेनेकऔर पुनीत कार्य करने का जज्बा पैदा हुआ है. वैसे भीयुवा अवस्था में अच्छे कार्य करने की क्षमता सबसेज्यादा होती है. कॉलेज के सभी वाईआरसी स्वयंसेवी युवा भारतीय हैं और वे समाज के सबसे गतिशील वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्हें खुद पर नाज़ है कि वे कॉलेज वाईआरसी का हिस्सा है और उन्हें इतने अनुभवी लोगों का साथ एवं मार्गदर्शन उपलब्ध है.

Comments