विधायक महीपाल ढांडा के होली मिलन समारोह में उमड़ा ग्रामीण हलके के कार्यकर्ताओं का सैलाब
-हलके के हजारों कार्यकर्ताओं ने एल्डिको में पहुंचकर विधायक महीपाल ढांडा को दी होली की बधाई
-विधायक महीपाल ढांडा के आवास पर होली की बधाई देने वाले हजारों कार्यकर्ताओं की करीब चार घंटे तक लगी रही भारी भीड़
-विधायक महीपाल ढांडा ने समारोह में पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं को दी होली की बधाई
पानीपत,9 मार्च। पानीपत ग्रामीण हलका विधायक एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष महीपाल ढांडा ने बुधवार को एल्डिको स्थित अपने आवास एवं कार्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें ग्रामीण हलके के सभी गांवों एवं सभी कालोनियों के हजारों कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर विधायक महीपाल ढांडा का फूल मालाओं व पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया और विधायक को रंगों के त्यौहार का गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। विधायक महीपाल ढांडा ने भी ग्रामीण हलके से पहुंचे हजारों लोगों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। वहीं भाजपा के ग्रामीण हलके के कार्यकर्ताओं के अलावा पानीपत शहर के अनेकों सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी समारोह में पहुंचकर विधायक महीपाल ढांडा को होली की बधाई दी गई। विधायक महीपाल ढांडा के आवास एवं कार्यालय पर बुधवार को सुबह 10 बजे होली मिलन समारोह शुरू हुआ और दोपहर बाद 2 बजे तक कार्यक्रम में पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ लगी रही। ग्रामीण हलके की कालोनियों व गांवों से भाजपा कार्यकर्ता लोगों की टोलियों के साथ ढोल नगाड़ों की थाप पर होली का जश्न मनाने के लिये समारोह में पहुंचे। नगर निगम के पार्षदों, हलके के विभिन्न गांव के सरपंचों, पूर्व सरपंचों व पंचों और ब्लाक समिति व जिला परिषद के अनेकों सदस्यों ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर विधायक महीपाल ढांडा को होली की बधाई दी। वहीं विधायक महीपाल ढांडा के अलावा उनके भाई एवं समाजसेवी हरपाल ढांडा और बिटू ढांडा ने भी समारोह में पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस मौके पर विधायक महीपाल ढांडा ने कहा कि वे पिछले करीब एक दशक से हर वर्ष ग्रामीण हलके के कार्यकर्ताओं के साथ होली और नववर्ष का पर्व धूमधाम से मनाते है। उसी के तहत होली का पर्व आज पूरे धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ ग्रामीण हलके के कार्यकर्ताओं के साथ मनाया जा रहा है। विधायक ने कहा कि होली मिलन समारोह की सारी तैयारियां हलके के कार्यकर्ताओं द्वारा ही की गई है। कार्यकर्ताओं ने इतनी अच्छी तैयारियां होली समारोह को लेकर की है, इसके लिये वे सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते है। महीपाल ढांडा ने कहा कि होली रंगो का पर्व है और इसको हमें आपसी प्रेम प्यार व भाईचारे के साथ मनाना चाहिये। होली मिलन समारोह में पहुंचने वालो में भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रमुख गजेंद्र सलूजा,दशहरा कमेटी सनौली रोड के प्रधान रमेश माटा, दशहरा कमेटी बरसत रोड के प्रधान भीम सचदेवा, मेयर अवनीत कौर, सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट, डिप्टी मेयर रविंद्र फूले, सांसद संजय भाटिया के पुत्र चांद भाटिया, राजबीर सिंगरोहा, जिला महामंत्री कृष्ण छौक्कर, सिख समाज से हरविंद्र सिंह, तेजबीर सिंह उर्फ बिटू सरदार, सर्बजीत सिंह, जसवंत सिंह, बलजीत सिंह,सरताज सिंह व गुलाब सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बिंझौल,अर्जुन शर्मा, संजय त्यागी, विजय शर्मा, सतबीर पांचाल व सुनील कंसल,निगम पार्षद संजीव दहिया, शिव कुमार शर्मा, मंजीत कौर, अतर सिंह रावल, पवन गोगलिया,अशोक कटारिया, पवन राणा, अनिल बजाज, अंजली शर्मा,शकुंतला गर्ग, सुरेंद्र परूथी, योगेश डावर, अशोक छाबड़ा, सतीश सैनी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मेघराज गुप्ता, ब्लाक समिति के चेयरमैन दीपक राणा, सिवाह के सरपंच आर्य रणदीप कादियान एडवोकेट, रविंद्र कादियान, सुरेश गुंबर,ईश कुमार राणा, गुरूदेव कादियान,अवतार शास्त्री, चरणजीत राणा सरपंच ददलाना, राहुल बुड़शाम, संदीप नांगलखेड़ी सहित महमदपुर, खोतपूरा व राजाखेड़ी आदि गांवों के सरपंच,विनोद संधु पूर्व सरपंच, रामरतन महराना, सुदर्शन पराशर, मुकेश आर्य, राजपाल हरिनगर, प्रेम तोमर, शराफत राणा, अमित राणा,कपिल राणा,बिटू प्रजापत, पवन जांगड़ा, देवेंद्र संधु, अनिल शर्मा, जितेंद्र अहलावत व बिनु गर्जर सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments