विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया.
BOL PANIPAT : जी टी रोड स्थित आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गणित विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया । इस शैक्षिक भ्रमण में एमएससी, बीएससी व बीए के गणित के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने आगरा स्थित ऐतिहासिक “ताज महल” व बरसाना स्थित सुप्रसिद्ध “राधा रानी मंदिर” का भ्रमण किया। दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल गणित और वास्तुकला का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। ताजमहल के केंद्रीय मेहराब की चौड़ाई और ऊंचाई में “सुनहरा अनुपात ” परिलक्षित होता है। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने ताजमहल की एक और गणितीय विशेषता, उसकी ” पूर्ण समरूपता” के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात उन्होंने राधा रानी मंदिर के भक्तिमय व आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाती हैं और उन्हें विषय के प्रायोगिक ज्ञान से संबंधित जानकारी प्राप्त होती है। विभागाध्यक्षा डॉ अर्पणा गर्ग ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को नई जानकारियां प्रदान करने के साथ साथ उनका उत्साह बढ़ाते हैं। भ्रमण का नेतृत्व डॉ अर्पणा गर्ग, प्रो मनीष व प्रो कोमल ने किया। प्राचार्य डॉ अजय गर्ग ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए गणित विभाग के प्राध्यापकों को बधाई दी।

Comments