400 ग्राम चरस सहित नशा तस्कर काबू. निशानदेही पर सप्लायर को भी गिरफ्तार किया.
BOL PANIPAT : 12 मई 2023, एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 400 ग्राम चरस सहित एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर आरोपी की निशानदेही पर नशा स्पलायर को भी काबू करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दलबीर पुत्र जियाराम निवासी डाहर व भोले पुत्र बुद्धु सिंह निवासी रवापुरी बिजनौर यूपी के रूप में हुई।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार साय गुप्त सूचना मिली थी की गांव डाहर निवासी दलबीर नशा का सेवन करता है। दलबीर मादक पदार्थ लेकर कुछ समय पश्चात डाहर गोल चक्कर के पास आएगा। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर तुरंत डाहर गोल चक्कर पर पहुंच कर संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात संदिग्ध किस्म का एक युवक गांव महराणा की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने पास आने पर आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान दलबीर पुत्र जियाराम निवासी डाहर के रूप में बताई। पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में आरोपी की तलाशी ली तो पहने हुए कुर्ते की जेब से चरस बरामद हुई। बरामद चरस का वजन करने पर 400 ग्राम पाया गया।
आरोपी दलबीर के खिलाफ थाना इसराना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त चरस पीने व बेचने के लिए यूपी के बिजनौर जिला के रवापुरी निवासी भोले पुत्र बुद्धु सिंह से उधार में 36 हजार रूपए में खरीदने बारे स्वीकारा। आरोपी दलबीर की निशानदेही पर पुलिस टीम ने नशा सप्लायर आरोपी भोले को गांव महराणा में ढ़ाबे के पास से गिरफ्तार किया।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि आरोपी भोलेनाथ ने पुलिस पूछताछ में बताया उसने अपने गांव में नहर पर खड़े भांग के पौधों से चरस को उताकर इक्कठा किया था। गांव डाहर निवासी दलबीर के कहने पर वह 400 ग्राम चरस लेकर बुधवार को गांव डाहर आया था। दलबीर में उक्त चरस 36 हजार रूपए में खरीदकर पैसे एक दिन बाद देने के लिए कहा था।
गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को वीरवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments