विजय जैन ने धार्मिक स्थलों पर जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर के रवाना किया.
BOL PANIPAT : आज बिशन स्वरूप कॉलोनी स्थित एक्सीलेंट एकेडमी और विद्युल एकेडमी की तरफ से एकेडमी में पढ़ने वाले बच्चों की बस को पानीपत ग्रामीण हलके के लोकप्रिय नेता भाई विजय जैन ने दिल्ली, आगरा ,सीकरी ,वृंदावन ,मथुरा और बरसाना जाने वाली धार्मिक स्थलों पर बस को हरी झंडी दिखाकर के रवाना किया इस अवसर पर विजय जैन ने कहा है कि धार्मिक यात्रा से बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ धर्म और कर्म का भी ज्ञान बढ़ेगा बच्चों को पढ़ाई के अलावा अपने पुराने संस्कारों को भी याद रखना चाहिए और थोड़ा समय भगवान का ध्यान भी करना चाहिए तब ही हर बच्चा शिक्षा के साथ-साथ संस्कारी भी बनेगा उन्होंने धार्मिक यात्रा के लिए दोनों एकेडमी की संचालिका ज्योति अरोड़ा और मानसी जैन को शुभकामनाएं दी इस अवसर पर पानीपत ग्रामीण विकास मोर्चा के अध्यक्ष सतपाल राणा,आकाश जैन, प्रिंस शर्मा, मुकेश ,शिव, जयप्रकाश, बलदेव अरोड़ा हनुमान, दीपक अरोड़ा, पूजा, मनीषा, अंजलि, रीना, जयंत शर्मा व अजमेर मलिक उपस्थित रहे.

Comments