Thursday, April 23, 2026
Newspaper and Magzine


क्विज प्रतियोगिता में 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 7, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कंप्यूटर साइंस विभाग के तत्वाधान में बी.सी.ए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में बी.सी.ए प्रथम वर्ष के लगभग 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया । प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है तथा समय-समय पर महाविद्यालय में ऐसी प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए ।कक्षा के मेंटर प्रो अश्वनी गुप्ता ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया एवं विभागाध्यक्ष डॉo विक्रम कुमार ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का मानसिक विकास होता है तथा वे अपना आत्म-विश्लेषण कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता का आयोजन प्रो.अंजू के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे: प्रथम स्थान प्रियांशु , द्वितीय स्थान लीला एवं तृतीय स्थान संजली ने प्राप्त किया विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

Comments