Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


मेरी माटी-मेरा देश अभियान. रोहतक में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम. पानीपत से रोहतक जाएंगे अमृत कलश

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 13, 2023 Tags: , , , , ,

-अमृत कलश यात्रा के संबंध में सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी ने ली अधिकारियों की बैठक

-रोहतक में आयोजित कार्यक्रम में प्रत्येक पंचायत से शामिल होगा एक पंचायत प्रतिनिधि

BOL PANIPAT , 13 अक्तूबर।  मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत जिलाभर में निकाली गई अमृत कलश यात्रा अब 25 अक्तूबर को रोहतक में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पहुंचेगी। इस कार्यक्रम में जिला की प्रत्येक पंचायत से एक पंचायत प्रतिनिधि शामिल होगा और रोहतक पहुंचेगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। यह जानकारी सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी ने शुक्रवार को जिला सचिवालय में बैठक के दौरान दी।

अमृत कलश यात्रा के संबंध में सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश के तहत अमृत कलश यात्रा का पहला चरण सफलता के साथ संपन्न हो गया है। जिलाभर में आयोजित हुए कार्यक्रमों के माध्यम से गांव स्तर से विकास खंड स्तर तक अमृत कलश यात्रा 2 अक्तूबर को संपन्न हो चुकी है। अब दूसरे चरण के तहत 25 अक्तूबर को रोहतक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में यह कलश वहां सम्मानपूर्वक पहुंचाए जाएंगे।  

रोहतक में आयोजित कार्यक्रम में प्रत्येक पंचायत से शामिल होगा एक पंचायत प्रतिनिधि

विवेक चौधरी ने बताया कि इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रत्येक पंचायत से एक पंचायत प्रतिनिधि अवश्य शामिल होगा। सभी पंचायत प्रतिनिधि ब्लॉक स्तर पर इक_ा होकर बस के माध्यम से रोहतक पहुचेंगे। उन्होंने सभी बीडीपीओ को निर्देश दिए कि वह अपने खंड के अनुसार प्रत्येक बस पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी की ड्यूटी लगाएं। समय से उन लोगों की सूची तैयार की जाए, जो इस कार्यक्रम में पंचायतों की तरफ से शामिल होने के लिए जाएंगे।  यात्रा का तीसरा और अंतिम चरण दिल्ली में संपन्न होगा। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में अमृत कलश दिल्ली पहुंचाए जाएंगे।

Comments