बड़े श्रद्धाभाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 14वाँ गुरूकृपा महोत्सव।
BOL PANIPAT (26 अक्तूबर): गुरूकृपा सेवा मण्डल घेर अराईयां पानीपत द्वारा आयोजित 14वाँ गुरूकृपा महोत्सव परम पूज्य संत शिरोमणि श्री 1008 श्री दयानंद सरस्वती जी महाराज एवं परम पूज्या सद्गुरूदेव श्री 1008 श्री कान्ता देवी जी महाराज के पावन सान्निध्य में आज प्रातः 10 बजे गणपति पूजन एवं जोत प्रज्जवलन के साथ प्रारंभ हुआ। श्री प्रेम मन्दिर से पधारे भजन रसिक पूनम दीदी जी ने श्री हनुमान चालीसा का पावन पाठ किया एवं प्रभु आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, ‘‘करते हो तुम मेरे सद्गुरू मेरा नाम हो रहा है’’, ‘‘सद्गुरू मैं तेरी पतंग हवा विच उडदी जावांगी, सद्गुरू डोर हत्थों छडीं न मैं लुट्टी जावांगी’’ गाकर सभी को झूमने पर विवश कर दिया। परम पूज्य स्वामी दयानन्द सरस्वती जी महाराज ने प्रवचन करते हुए कहा कि गुरू के दरबार में आकर सेवा करने से जीवन में कुछ न कुछ परिवर्तन होगा, बदलाव होगा। जीवन से कपट निकल जाए, छल निकल जाए, भगवान कहते हैं कि ऐसा व्यक्ति मुझे प्रिय है जिसमें छल कपट न हो, लेकिन यह निकलेगा कैसे। आंखों में भी नम्रता हो, वाणी में भी नम्रता हो, चाल में भी नम्रता हो। जब इस भाव से व्यक्ति भगवान की शरण में आए तो मनोकामना पूर्ण होती है। परम पूज्य सद्गुरूदेव कान्ता देवी जी महाराज जी ने भी अपने प्रवचनों में गुरू दरबार की सेवा पर ही जोर दिया कि सेवा करने से इंसान की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।

महामण्डलेश्वर श्री विकास दास जी महाराज, परम पूज्य श्री धर्मदास जी महाराज, परम पूज्य गोस्वामी श्री वेदप्रकाश जी महाराज एवं परम पूज्य ब्रह्मर्षि श्री श्रीनाथ जी महाराज, ब्रह्मकुमारी बी.के. अंजना जी ने भी अपने आशीर्वचनों में अपने माता पिता एवं गुरूजनों की सेवा पर जोर दिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों को माल्यार्पण कर एवं पट्टिका पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिसमें माननीय राजेश सोनी नगराधीश, अविनाश पालीवाल, चांद भाटिया, सतीश गौतम डीएसपी, सुभाष चन्द्र बिश्नोई डी.एस.पी, राकेश कुमार अस्सिटेंट आई.जी. अम्बाला रेंज, एस.पी. बंसल, प्रवीण अत्री, संजय अग्रवाल, रमेश माटा, कृष्ण रेवड़ी, विजय जैन, चन्दन विज, विकास गोयल, रमेश बठला, ओमबीर पंवार, चरणजीत सेठी, पुरूषोत्तम शर्मा, अनिल शर्मा, अशोक शर्मा रहे। कार्यक्रम के समापन पर हनुमान लला जी की आरती वंदन कर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। सभी आए हुए भक्तों ने महापुरूषों का आशीर्वाद व अमृततूल्य प्रसाद ग्रहण किया। सेवा के इस महान कार्यक्रम में श्री कृष्ण लाल वधवा भगत जी, श्रीमती सुनीता वधवा, अशोक चावला, हिमांशु वधवा, चन्द्रभान वर्मा, जुगल धीमान, अरूण शर्मा, यश हुड़िया, सुरेश लखीना, रविश वधवा, संजीव गुगलानी, जिन्दी भाई, बंटी अरोड़ा, राजकुमार झाम्ब, रिंकू मल्होत्रा सहित काफी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे।

Comments