Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोर गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा एक बाइक व एक ई रिक्शा बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 2, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT:02 नवम्बर 2023 , एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के दो आरोपियों को बलजीत नगर नाका पर चोरी की एक बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान शुभम निवासी बबैल व राकेश उर्फ काला निवासी कैमला करनाल के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा एक बाइक व एक ई रिक्शा बरामद हई।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम बुधवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान सनौली रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिगध किस्म के दो युवक एक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर बलजीत नगर नाका की तरफ आ रहे है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए तुरंत बलजीत नगर नाका पर नाकाबंदी कर संदिगध वाहनों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात सामने से दो युवक एक स्पलेंडर बाइक पर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने बाइक को नाके पर रूकवाकर युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान शुभम पुत्र किरन पाल निवासी बबैल व राकेश उर्फ काला पुत्र जगदीश निवासी कैमला करनाल के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगे। गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने उक्त बाइक 10 दिन पहले सिग्नस हस्पताल के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात थाना तहसील कैंप में सन्नी पुत्र सुरेंद्र निवासी किशनपुरा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने एक अन्य ई रिक्शा नशे की हालत में चोरी करने बारे स्वीकारा। आरोपियों ने चोरीशुदा ई रिक्शा सेक्टर 29 में नाला के पास छुपाकर खड़ी कि हुई थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा ई रिक्शा बरामद कर उसके मालिक की पहचान न होने पर ई रिक्शा को 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस में लिया गया।

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया वह नशा करने के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो दोनों ने मिलकर बाइक व ई रिक्शा चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा बाइक व ई रिक्शा बरामद कर बुधवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरातस जेल भेजा गया।

Comments