विकसित भारत संकल्प यात्रा बन रहा है समस्याओं के निवारण का केंद्र-ज्योति शर्मा
BOL PANIPAT: 18 दिसम्बर – जिला परिषद की चेयरपर्सन ज्योति शर्मा ने सोमवार को गांव आटा व बिलासपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा एक मुहीम के तौर पर पूरे प्रदेश में लोगों की समस्याओं का निवारण कर रही है। यह यात्रा न केवल एक कार्यक्रम मात्र है, अपितु यह एक अभियान के तौर पर प्रदेश के प्रत्येक गांव के प्रत्येक व्यक्ति के लिए सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जानने व उनका लाभ उठाने का सुनहरा मौका भी है। सरकार की प्राथमिकता सदैव आमजन को समस्याओं से निजात दिलाने की रही है।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से आमजन की हर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस यात्रा का लाभ समाज के अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यवस्था परिवर्तन का परिणाम है कि सरकारी अधिकारी गांव-गांव जाकर पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दे रहे हैं। उनके कुशल नेतृत्व में मौजूदा प्रदेश सरकार ने अंत्योदय के मूल मंत्र के साथ विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे वास्तविक हकदार तक पहुंचाने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ जरूरतमंद नागरिकों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार ने परिवार पहचान पत्र को क्रियान्वयन का सशक्त माध्यम बन गया है। क्षेत्र वासियों को सरल व सुगम माध्यम से सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए हरियाणा सरकार की ओर से शुरू की गई परिवार पहचान पत्र योजना का असर अब धरातल पर दिखाई देने लगा है। इसके अलावा उन्होंने अनेक सरकार की कल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से न केवल लोगों की समस्याओं का समाधान हो रहा है, बल्कि सरकारी योजनाओं की पहुंच प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक हुई है। यह यात्रा ग्रामीण क्षेत्र का कायाकल्प करने में अहम साबित होगी और विकसित भारत के सपने को साकार करने में प्रत्येक व्यक्ति का योगदान होगा। यात्रा में अब लोगों की उपस्थित बढ़ती जा रही है और उसी अनुसार लोगों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास रहेगा।
जन आंदोलन बन चुकी है विकसित भारत संकल्प यात्रा – डॉ अर्चना गुप्ता।
जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सभी पात्र लोगों को उनके घर द्वार पर मोदी व मनोहर की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देना ही उद्देश्य है। जब हर पात्र व्यक्ति को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा तो उनका जीवन सुगम होगा। उज्जवला योजना,हर घर नल से जल, प्रधान मंत्री अन्न कल्याण योजना ,हर घर शौचालय गरीब व्यक्ति के जीवन को सुगम बनाते है महिलाओं को सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाकर उनको अपने पैरों पर खड़ा किया जा रहा है
मुद्रा योजना तथा प्रधान मंत्री स्व निधि योजना से गरीब व्यक्ति को स्वाभिलंबी बनना है ।

Comments