Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


गरीब व्यक्तियों के लिए वरदान साबित हो रही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना: उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 8, 2024 Tags: , , , , ,

-जिले मे 17 हजार 613.60 क्विंटल अनाज का  जनवरी माह में किया गया वितरण

-योजना के तहत प्रत्येक व्यक्ति को मिलता 5 किलो अनाज प्रति माह

BOL PANIPAT , 8 फरवरी। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना जिले के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से प्रत्येक गरीब व बीपीएल श्रेणी के व्यक्ति को 5 किलो अनाज मुफ्त में प्रदान किया जाता है। 4 वर्ष पूर्व प्रारंभ हुई इस योजना का बड़ी संख्या में नागरिकों को लाभ मिल रहा है।
उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना 20 मार्च, 2020 को शुरू की गई थी। इस योजना का उद्देश्य कोविड-19 महामारी के कारण हुए आर्थिक संकट से राहत प्रदान करना था। अब इस योजना का और विस्तार किया गया है। अब योजना से जुड़े पात्र लोग वर्ष 2028 तक इस योजना का लाभ ले पाएंगे। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण और योजना के तहत, सरकार गरीब परिवारों को प्रति व्यक्ति प्रति माह 5 किलो मुफ्त अनाज प्रदान करती है। इस योजना से जुड़े लोगों को प्रचुर मात्रा में  लाभ मिल रहा है।
डीसी ने बताया कि इस कड़ी में एएवाई योजना के तहत 11हजार 472 कार्ड पर 38 हजार 512  लाभार्थियो व बीपीएल के 2 लाख 14821 कार्ड पर 8 लाख 88 हजार 182 लाभार्थियों को जनवरी 2024 में इस योजना के तहत 17 हजार 613.60 क्विंटल अनाज का वितरण किया गया है। यह योजना गरीब व्यक्तियों के लिए वरदान साबित हो रही है।

Comments