चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार। बाइक को बेचने की फिराक में घूम रहा था।
BOL PANIPAT : 6 फरवरी 2024, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने जीटी रोड पर मनाना के पास एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रविंद्र उर्फ बोना निवासी जुरासी खालसा के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम को रविवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की जीटी रोड पर मनाना के नजदीक संदिग्ध किस्म का एक युवक बगैर नबंर प्लेट लगी स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर घूम रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान रविंद्र उर्फ बोना पुत्र प्रदीप निवासी जुरासी खालसा के रूप में बताई। बाइक बारे पूछताछ करने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक 13 फरवरी को समालखा में फ्लाईओवर पुल के नीचे से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना समालखा में अमित पुत्र सुभाष निवासी बाग वाला मोहल्ला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसकी खुद की बाइक करीब 1 महीना पहले चोरी हो गई थी। आरोपी ने पूछताछ में बताया उसका बाइक के बगैर काम नही चल रहा था तो पुल से नीचे से उक्त बाइक चोरी कर ली। आरोपी ने चोरीशुदा बाइक की नंबर प्लेट उतारकर फेक दी और रविवार को बाइक को बेचने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने जीटी रोड पर मनाना के पास आरोपी को चोरीशुदा बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपी रविंद्र को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments