Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


ओलंपिक में शामिल हुई लैक्रोस गेम.

By LALIT SHARMA , in SPORTS , at March 16, 2024 Tags: , , ,

-पहली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कल होगी पानीपत में. 12 जिलों के खिलाड़ी लेंगे भाग.

BOL PANIPAT : अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने 2028 लॉस एंजिल्स खेलों में लैक्रोस गेम को शामिल करने को मंजूरी दे दी गई है। हालांकि यह गेम कनाडा की 400 साल पुरानी है। लेकिन ओलिंपिक खेलों में इस खेल के शामिल होने के बाद भारत में भी खिलाड़ियों में इसके लिए जोश नजर आ रहा है। भारतीय लैक्रोस गेम के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय मिपुन और राष्ट्रीय जर्नल सेक्रेट्री तौशिफ अहमद लारी हैं। जिन्होंने देश के सभी राज्यों में इसकी टीमें तैयार करने के लिए कमेटियों का गठन किया है। दोनों ने दिसंबर 2023 में हरियाणा की जिम्मेदारी आर्य पीजी कॉलेज के प्रोफेसर राजेश टूर्ण को दी हैं। जिन्हें हरियाणा लैक्रोस गेम का जनरल सेक्रेट्री नियुक्त किया गया है।

राज्य स्तरीय गेम 17 मार्च से पानीपत में

राजेश ने बताया कि उन्होंने महज 2 ही महीने में हरियाणा के 10 जिलों से खिलाड़ियों को तलाश कर खेल के लिए तैयार किया है। इन 12 जिलों में पानीपत, जींद, फतेहाबाद, सोनीपत, रोहतक, दादरी, भिवानी, हिसार, करनाल और फरीदाबाद आदि शामिल है। सभी जिलों के खिलाड़ियों की वर्कशॉप भी लगाई थी। उन्हें ट्रेनिंग भी दी गई थी।

अब 17 और 18 मार्च को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होगी। यह प्रतियोगिता पानीपत के गांव भंडारी में होगी। पहली राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में अंडर-17, अंडर 19 और 19 साल से अधिक उम्र के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। राज्य स्तरीय गेम के बाद नेशनल चैपिंयनशिप 29 से 31 मार्च यूपी के आगरा में होगी।

लैक्रोस गेम के बारे में

लैक्रोस एक टीम स्पोर्ट है जिसे लैक्रोस स्टिक और लैक्रोस बॉल के साथ खेला जाता है। इसकी उत्पत्ति उत्तरी अमेरिका में 12वीं शताब्दी में हुई थी। खिलाड़ी गेंद को गोल में ले जाने, पास करने, पकड़ने और शूट करने के लिए लैक्रोस स्टिक के सिर का उपयोग करते हैं।

खेल के चार संस्करण हैं जिनमें अलग-अलग छड़ें, फ़ील्ड, नियम और उपकरण हैं: फील्ड लैक्रोस, महिला लैक्रोस, बॉक्स लैक्रोस और इंटरक्रॉस। गेम 45 मिनट की होती है। जिसमें 5 मिनट का ब्रेक होता है। इसके अलावा 8-8 मिनट के पांच राउंड होते हैं। एक टीम को गोल करने के लिए 30 सेकेंड का ही समय मिलता है।

पहले भी खेला जा चुका है ओलंपिक में

यह खेल कई दशकों पहले ओलंपिक में शामिल था। ये गेम 1904, 1908 में ओलंपिक में खेला जा चुका है। 1928, 1932, 1948 में ये गेम डेमो पर था।

Comments