कंपनी से तौलिए के बोरे चोरी करने वाला आरोपी सुपरवाइजर व सहायक मैनेजर गिरफ्तार. निशानदेही पर चोरीशुदा बोरे खरीदने वाला आरोपी भी गिरफ्तार. 57 बोरे बरामद.
BOL PANIPAT : 07 मई 2024, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने जाटल रोड देशवाल पर चौक के पास स्थित गोल्डन कंपनी से तौलिए के बोरे चोरी करने वाले आरोपी सुपरवाइजर हरेंद्र व सहायक मैनेजर राजीव को सोमवार देर शाम गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा बोरे खरीदने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि थाना माडल टाउन में सिद्वार्थ नगर निवासी मुकेश पुत्र राजपाल ने पुलिस को दी शिकातय में बताया था कि वह जाटल रोड पर देशवाल चौक के पास स्थित गोल्डन कंपनी में एसओ के पर नौकरी करता है। 5 मई को सुबह 8 बजे वह चेकिंग के लिए कंपनी आया तो उसको पता चला कि 6 बजे कंपनी में कार्यरत सुपरवाइजर हरेंद्र व सहायक मैनेजर राजीव एक पिकअप व एक छोटा हाथी गाड़ी में तौलिए के करीब 60 बोरे बिना बिल के चोरी करके ले गए है। थाना माडल टाउन में मुकेश की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जांच व आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि सीआईए थ्री पुलिस टीम ने सोमवार देर शाम आरोपी हरेंद्र व राजीव को बलजीत नगर नाका के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। गहनता से पूछताछ में आरोपियों ने चोरीशुदा तौलिए के बारे शिव नगर में प्रदीप जैन निवासी गांधी नगर गन्नौर को 2.10लाख रूपये में बेचने बारे स्वीकारा। दोनों आरोपियों ने 10 हजार रूपये नगद लिए थे बाकी पैसे माल बिकने के बाद देने बारे तय हुआ था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर मंगलवार सुबह आरोपी प्रदीप जैन को शिव नगर से गिरफ्तार किया। शिव नगर में आरोपी प्रदीप के गोदाम से चोरीशुदा तौलिए के 57 बोरे बरामद किये।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि दोनों आरोपियों ने चोरीशुदा तौलिए के बोरे बेचकर हासिल की 10 हजार रूपये की नगदी खर्च कर दी। चोरीशुदा तौलिए के 57 बोरे बरामद कर तीनों आरोपियों को पूछताछ के बाद पुलिस ने मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments