Friday, July 17, 2026
Newspaper and Magzine


आत्म विश्वास से परिपूर्ण बच्चे ही बुलंदियों को छूते हैं : अतिरिक्त उपायुक्त डॉक्टर पंकज

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 17, 2024 Tags: , , , ,

-अतिरिक्त उपायुक्त ने बच्चों का हौसला बढ़ाया व आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया

-प्रो रेसलिंग लीग जूनियर के लिए चयननित हुए फैला उजीयारा फाउंडेशन बुआना लाखु के 5 खिलाडी

BOL PANIPAT , 17 मई। अतिरिक्त उपायुक्त डॉक्टर पंकज यादव ने प्रो रेसलिंग लीग जूनियर के लिए चयननित हुए फैला उजीयारा फाउंडेशन बुआना लाखु के 5 खिलाडिय़ों का शुक्रवार को अपने कार्यालय में शुभकामनाएं देकर उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वो खिलाड़ी ही बुलंदियों को छूते है जो आत्मविश्वास से परिपूर्ण होते हैं। जीत का लक्ष्य लेकर मेहनत करते हैं व निश्चय करके आगे बढ़ते है। इस मौके पर फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष  कुमारी रंजीता कौशिक, चीफ कोच नरेंद्र मलिक, आकाश मलिक व पहलवानो के परिजन मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि वे खिलाडिय़ों की हर संभव मदद करते हैं। उन्हें अच्छा लगा कि नन्हे नन्हे बच्चे कुश्ती में बुलंदियों को छू रहे हैं।      
उन्होंने कहा कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। देहात का यह खेल बच्चों के संघर्ष, मेहनत का परिणाम है जो आज उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक लेकर गया है। उन्होंने बच्चों की कामयाबी के लिए उन्हें बधाई दी व उनका हौसला बढ़ाया। विदित रहे की गुरुग्राम ताऊ देवी लाल स्टेडियम में 11 से 14 मई को एथलीट स्पोट्र्स इंडिया फेडरेशन के तत्वाधान में स्पॉन्सरशिप प्रो रेसलिंग लीग जूनियर के लिए ट्रायल सम्पन हुए जिसमें फैला उजियारा फाउंडेशन कुश्ती के 5 खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। चयनित पहलवानो में सिकंदर ने 57 किलो में प्रथम स्थान हासिल किया। जिसको पेस इंटरनैशनल ने स्पॉन्सर किया और मौके पर ही कीट प्रदान की। इसके अलावा नितिन 40 किलो, यश 40 किलो,नमन 45 किलो, सुभम 77 किलो इन खिलाडिय़ों  टॉप 8 में जगह पक्की करके अगले महीने होने वाले जूनियर प्रो लीग के लिए सिलेक्शन पक्का किया।
संस्था प्रधान रंजीता कौशिक ने बताया कि इनमे ज्यादातर बच्चे गरीब परिवारों के है व डीआर स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। फैला उजियारा फाउंडेशन के 6 खिलाडिय़ों ने इस ट्रायल में हिस्सा लिया जिनमे 5 खिलाड़ी का रेसलिंग प्रो लीग के लिए चयन हुए है।
कुश्ती कोच नरेंद्र मलिक व आकाश मलिक ने बताया की इस प्रतियोगिता में फाउंडेशन के खिलाड़ी नितिन ने 40 किलो भार वर्ग में पांचवा स्थान हासिल किया ।उन्होंने  तीन कुश्ती जीती और सूची में आने के बावजूद टॉप 8 में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की। 40 किलो बार वर्ग में यश ने भी तो टॉप 8 में जगह बनाई और सातवां स्थान हासिल किया। 45 किलो बार वर्ग में नमन ने छठा स्थान हासिल किया और प्रोग्रेसिंग लीग के लिए टॉप आठ में जगह बनाई। 77 किलो बार वर्ग में शुभम ने तृतीय स्थान हासिल करते हुए टॉप आठ में जगह बनाई और प्रो रेसलिंग लीग के लिए चयन हुआ। इस प्रतियोगिता में लगभग पूरे भारत से 200 से ज्यादा खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इसमें अंदर 15 अडर 17 और अडर 20 के लडक़े व लड़कियों ने भागीदारी की।

Comments