चोरी की बाइक के साथ नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार. बाइक चलाने का शौक पूरा करने के लिए चुराई.
BOL PANIPAT : 14 जून 2024, एटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने जीटी रोड पसीना मोड़ पर नाबालिग सहित दो आरोपियों की चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अभिषेक निवासी शिमला गुजरान व दूसरे की नबालिग के रूप में हुई।
एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम को वीरवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म के दो युवक एक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर पसीना खुर्द गांव की और से जीटी रोड की तरफ आ रहे है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने पसीना कला मोड़ पर नाकाबंदी कर संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात एक बाइक पर दो युवक पसीना खुर्द गांव की और से आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने पास आने पर बाइक को रूकवाकर युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान अभिषेक पुत्र सुशील निवासी शिमला गुजरान व दूसरे ने नाबालिग के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर दोनों बहाने बाजी करने लगे। गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने उक्त बाइक बीती 25 मई को पार्क हस्पताल के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में सुलतान पुत्र बन्नीराम निवासी आटा की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया उन दोनों को बाइक चलाने का शौक है। शौक पूरा करने के लिए दोनों आरोपियों ने मिलकर बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया वे दोनों चोरीशुदा बाइक को चलाने के बाद खेत में बने कोठड़े में छुपाकर खड़ी कर देते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर पूछताछ में बाद वीरवार को नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जहा से उसे बाल सुधार गृह मधुबन भेजा गया व आरोपी आशिष को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments