Tuesday, September 1, 2026
Newspaper and Magzine


बिना अंग्रेजी विदेश में समस्या का सामना : राजीव परुथी

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at June 23, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : पीसीसी अकैडमी में एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य अपने उच्च स्तर की शिक्षा लेने के लिए विदेश जाने को लेकर था इस मौके पर पीसीसी एकेडमी के निदेशक डॉ राजीव परुथी ने कहा आजकल हमारे हरियाणा के युवा ज्यादातर उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश जा रहे हैं एवं उचित जानकारी न होने की वजह से वह किसी न किसी एजेंट के चक्कर में फंसकर अपने पिता की सारी पूंजी फंसा कर बैठ जाते हैं फिर वह पुलिस प्रशासन का सहारा लेते हैं सही ज्ञान का ना होने के कारण मुसीबत का सामना करना पड़ता है राजीव के अनुसार हर बच्चे को सोच समझकर निर्णय लेना चाहिए राजीव के अनुसार बिना अंग्रेजी भाषा के विदेश में मुसीबत का सामना करना पड़ता है एवं यदि आप ज्ञान नहीं रखते हैं तो यहां के लोग भी आपका बेवकूफ बनाते हैं एवं बेवकूफ बनाकर आपकी जेब से पैसे निकलवा लेते हैं राजीव परुथी ने पानीपत के सभी लोगों को अपील की विदेश जाने से पहले सही जानकारी एवं उचित जानकारी लेना बहुत जरूरी है गांव के बच्चे जब शहर में आते हैं शहर के लोग उन्हें सही ज्ञान न देकर उनका समय व्यर्थ करते हैं IELTS एवं PTE जैसे टेस्ट की तैयारी के ऊपर उनका ज्यादा समय लगाकर तैयारी करवाई जाती है वह तैयारी एक क्लास में 80 बच्चों के बीच में बैठकर होती है राजीव परुथी ने बच्चों से अपील की वह अपने बड़ों एवं बुजुर्गों की बात को ध्यानपूर्वक सुने एवं अपने आप को ज्यादा समझदार मत बने कभी-कभी ज्यादा समझदारी आपका नुकसान कर सकती है इस मौके पर मनीषा पलक अंजलि सिमरन संजना गरिमा आदि मौजूद रहे

Comments