Friday, July 24, 2026
Newspaper and Magzine


अपराधियों के खिलाफ स्पेशल कार्रवाई-‘ऑपरेशन आक्रमण’.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 24, 2024 Tags: , , , , ,

-पानीपत पुलिस की 82 टीमों ने 6 घंटे के दौरान 48 आरोपी किए गिरफ्तार.

-अवैध 2 देसी पिस्तौल, 279 बोतल देसी व अंग्रेजी शराब, 30 बीयर, 8 लीटर लाहन, 11 ग्राम स्मैक, सट्टा खाईवाली कर रहे आरोपियों से 16660 रूपये की नगदी व चोरीशुदा एक बाइक बरामद.

-3 पीओ आरोपी गिरफ्तार.

BOL PANIPAT: 24 जून 2024, पुलिस महानिदेशक हरियाणा शत्रुजीत कपूर आईपीएस के आदेशानुसार अपराधों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए रविवार 23जून को सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक चलाए गए ऑपरेशन आक्रमण के तहत पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत की अगुवाई में पानीपत पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ स्पेशल कार्रवाई की। इस दौरान जिला पुलिस की टीमों ने अलग-अलग स्थान पर दंबिस देकर चोरी, झगड़े, एनडीपीएस, एक्साइज, आर्म्स एक्ट के मामलों में संलिप्त 48 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की।

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने “ऑपरेशन आक्रमण” के तहत जिला में आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की 82 टीम बनाकर जिसमे कुल 316 जवानों को शामिल कर सभी को विशेष रूप से दिशा निर्देश दिए थे। सभी टीमें सुबह छह बजे से ही अपने-अपने क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ में सक्रिय हो गई थी।
अभियान के तहत 14 आरोपियों को अवैध शराब सहित गिरफ्तार कर इनसे 279 बोतल देसी व अंग्रेजी शराब, 30 बीयर, 8 लीटर लाहन बरामद किया, सट्टा खाईवाली कर रहे 4 आरोपियों को दाव पर लगी 16660 रूपये की नगदी सहित गिरफ्तार किया। एक आरोपी को 11 ग्राम स्मैक सहित काबू किया। 2 आरोपियों को 2 अवैध देसी पिस्तोल सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई। 3 पीओ गिरफ्तार किए गए।
इसके अलावा चोरी व अन्य पुराने आपराधिक मामलों के 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एक नाबालिग को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया।

अपराधियों की धरपकड़ के लिए समय-समय पर इस प्रकार के अभियान जारी रहेंगे

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाने व आरोपियों की धरपकड़ के लिये जिले में समय-समय पर ऑपरेशन आक्रमण जैसे अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेंगे। अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए आम नागरिकों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में सूचना नजदीकी पुलिस थाना, अपराध शाखा, चौकी, पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 112 को दे। सूचना देने वाले की पहचान पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाएगी, वही आरोपियों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Comments