सीआईए टू पुलिस टीम ने चोरी की वारदात में शामिल फरार तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया.
BOL PANIPAT : 22 अगस्त 2024, सीआईए टू पुलिस की टीम ने तहसील रोड़ पर स्थित मंगला दातों के अस्पताल में अगस्त 2020 में हुई चोरी की वारदात में शामिल फरार तीसरे आरोपी को बुधवार सुबह मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर हरि सिंह चौक से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सावन निवासी गढ हसनपुर शामली यूपी के रूप में हुई।
सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने वारदात में पहले पकड़े जा चुके अपने साथी आरोपी सलीम निवासी फुलपुर इलाहबाद यूपी व मोनू निवासी उटला के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया चोरीशुदा सामान में से उसके हिस्से में लेपटॉप आया था। आरोपी ने चोरीशुदा लैपटॉप राह चलते अज्ञात युवक को 8 हजार रूपये में बेचकर सारे पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए।
पूछताछ के बाद पुलिस ने बुधवार को आरोपी सावन को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके इसके साथी आरोपी सलीम निवासी फुलपुर इलाहबाद यूपी व मोनू निवासी उटला के कब्जे से चोरी की 20 हजार रूपये की नगदी में से बचे 500 रूपये बरामद कर दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेजा जा चुका है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने साथी आरोपी सावन के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था।
यह है मामला
थाना शहर में सेक्टर 11/12 निवासी डॉ सुमित मंगला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने तहसील रोड पर मंगला दांतों का हस्पताल किया हुआ है। 7 अगस्त 2020 को देर शाम वह अस्पताल को बंद कर घर चला गया था। सुबह आकर देखा अस्पताल का ताला टूटा मिला। सामान चौक करने पर एक लेपटॉप व 20 हजार रूपये नही मिले। थाना शहर में डॉ सुमित की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments