Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध शराब का खुर्दा चलाते आरोपी गिरफ्तार. 18 बोतल अवैध शराब बरामद .

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 25, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 25 अगस्त 2024, समालखा चौकी पुलिस टीम ने चुलकाना रोड पर शास्त्री कॉलोनी में दुकान में अवैध शराब का खुर्दा चला रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 18 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की।

समालखा चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा शराब तस्करी व अवैध शराब के खुर्दो पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत शुक्रवार को समालखा चौकी पुलिस की एक टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान शास्त्री कॉलोनी में मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि चुलकाना रोड पर शास्त्री कॉलोनी में चिकन कॉर्नर की दुकान के पास दुकान में एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। दुकान से 8 बोतल, 16 अध्धे व 8 पव्वे देशी शराब मार्का रसीला संतरा बरामद हुई। बरामद शराब का लाइसेंस व परमिट मांगने पर आरोपी कोई भी कागजात पेश नही कर सका। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान कृष्ण पुत्र धर्मा निवासी किवाना हाल किरायेदार शास्त्री कॉलोनी समालखा के रूप में बताई।

सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर पुलिस ने आरोपी कृष्ण के खिलाफ थाना समालखा में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी की बेल हो गई।

Comments