पीआरपीसी ने 65 वां इंडियनऑयल दिवस उत्साहपूर्वक एवं उद्देश्यपूर्ण ढंग से मनाया.
BOL PANIPAT : 2 सितम्बर, 2024 ,पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) ने 1 सितंबर, 2024 को 65वां इंडियन ऑयल दिवस बहुत ही उत्साहपूर्वक मनाया। इस दिवस को उद्देश्यपूर्ण बनाने हेतु सुबह से ही एम एल डहरिया, कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख (पीआरपीसी) के नेतृत्व में पीआरपीसी परिवार के सदस्यों द्वारा वॉकथॉन, स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके अलावा, एम एल डहरिया ने एक कल्याणकारी पहल के रूप में जरूरतमंदों के लिए कपड़ों से भरे एक मिनी ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस विशेष अवसर पर, वी. सतीश कुमार, अध्यक्ष (अतिरिक्त प्रभार) और निदेशक (मार्केटिंग), ने पहले बैच B-1 (1% बायोडीजल मिश्रित HSD) का आभासी रूप से शुभारंभ किया।
इस सुअवसर पर टीम पीआरपीसी कॉर्पोरेट कार्यालय से प्रसारित समारोह में लाइव जुड़कर शामिल हुई। इसके बाद, पीआरपीसी की ओर से मुख्य कार्यक्रम एमसीआर, पीआर में शुरू हुआ जिसे पीआरपीसी के सभी कर्मचारीगण तथा उनके परिवार के सदस्यों के लिए ज़ूम लिंक के माध्यम से लाइव वेबकास्ट भी किया गया।
इस अवसर पर एम एल डहरिया ने हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन सभी आईओसीवासियों के लिए भारत की प्रमुख और विश्व स्तर पर प्रशंसित ऑयल कंपनी का हिस्सा बनने पर गर्व का दिन है। यह वास्तव में हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है। श्री डहरिया ने उन पूर्ववर्तियों को याद किया और उन्हें सलाम किया, जिन्होंने एक मजबूत नींव रखी और उत्कृष्टता का रास्ता भी दिखाया।
उन्होंने गर्व से उल्लेख किया कि इंडियन ऑयल के उच्च प्रबंधन ने हमेशा टीम पीआरपीसी पर भरोसा रखा और विशेष रूप से हरित ऊर्जा उत्पादन और भारत और इंडियन ऑयल को आत्मनिर्भर बनाने वाली नई प्रौद्योगिकी परियोजनाओं की स्थापना के क्षेत्र में अधिकांश चुनौतीपूर्ण कार्य पीआरपीसी को सौंपे। उन्होंने नवोन्मेषी परियोजनाओं और सतत प्रथाओं के माध्यम से नवीकरणीय, हरी और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग में पीआरपीसी के समर्पण को उजागर किया, जो इंडियन ऑइल के भारत को आत्मनिर्भर बनाने के मिशन को मजबूत करता है।
उन्होंने टीम पीआरपीसी को प्रेरित करते हुए कहा कि खुद को मजबूत करें और खुद में भारतीय सैनिकों की तरह ‘ऑलवेज ऑन ड्यूटी’ का जज़्बा खोजें, जो कभी भी ऑफ-ड्यूटी नहीं होते हैं, ताकि विकास की पराकाष्ठा हासिल की जा सके। उन्होंने पीआरपीसी में भविष्य की परियोजनाओं के बारे में भी बात का उल्लेख करते हुए कहा कि इंडियन ऑइल भारत के सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF) क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। पीआरपीसी में अन्य बहार की कंपनियों के सहयोग से 86.8 TMTPA की क्षमता वाला एक SAF प्लांट स्थापित करने की योजना है, ताकि इस पहल को आगे बढ़ाया जा सके।

इस अवसर पर कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष तथा आफिसर्स एसोसिएशन के सचिव ने भी गर्व से संबोधित करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दीं और आश्वासन दिया कि वे इंडियनऑयल को दुनिया की नंबर एक ऊर्जा कंपनी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
एम एल डहरिया ने पीआरपीसी की लाभप्रदता बढ़ाने के लिए अधिकतम सुझाव देने वाले नौ कर्मचारियों और इन सबको प्रेरणा देने के लिए उनके विभाग प्रमुख को भी सम्मानित किया । शाम को एक रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें डीपीएस के छात्रों, विदुषी क्लब, कर्मचारि क्लब और अधिकारि क्लब के कर्मचारीओने नृत्य एवं गीत की प्रस्तुति की। इस कार्यक्रम मे श्री डहरिया ने पूर्व आईओसीयन, मेधावी छात्रों, दीर्घ सेवा पुरस्कार प्राप्त करने वालों को सम्मानित किया।

Comments