मंदिर श्री महाबीर सभा में चलईया व्रतों की शुरूआत.
BOL PANIPAT : सनौली रोड वार्ड नं. 9-10 रामायणी चौक स्थित मंदिर श्री महाबीर सभा में चलईया व्रतों की शुरूआत हवन एवं पाठ के साथ प्रारंभ हुई। इस अवसर पर मन्दिर प्रधान सूरज बरेजा ने बताया कि आजादी के बाद से ही रामायणी चौक पर हनुमत व्रत धारियों द्वारा श्री हनुमत स्वरूप धारण किया जा रहा है। उस समय स्व. गुरू बालकिशन जी महाराज इस व्यवस्था को संभालते थें तत्पश्चात क्षेत्र के लोगों ने मिलकर मंदिर श्री महाबीर सभा की स्थापना की। आज इसी परम्परा में चलईया व्रत के आरंभ के अवसर पर हवन एवं जप अनुष्ठान किया गया। चलईया के पूरे चालीस दिनों में मंदिर में नित्यप्रति प्रातः हवन, रामायण पाठ एवं सायंकाल को सामूहिक हनुमान चालीसा होता है जिसमें क्षेत्र के लोग भारी संख्या में भाग लेते हैं। उन्होंने बताया कि सभा के वरिष्ठ सदस्य दीनानाथ महाराज इस वर्ष रिकार्ड 41वीं बार हनुमत स्वरूप धारण करेंगे। इस अवसर पर दीनानाथ, सुभाष डावर, नीरज मिगलानी, तरूण धमीजा, भूषण नारंग, राकेश सचदेवा, सुमित नारंग, गौरव सेठी, संचित चुघ, शिव कुमार शुक्ला, लविश, शिवम, वल्लभ, देव, जलज आदि उपस्थित थे।

Comments