विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्लेसमेंट एवं करियर गाइडेंस सेल व मेधा लर्निंग फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के रोजगार कौशल एवं उनके करियर के प्रति जागरूक करने हेतु बीएससी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में लगभग 66 विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपने एकेडमिक स्किल्स के साथ रोजगार कौशल को विकसित करने की आवश्यकता है जो उन्हें लंबे समय तक अपने करियर में सरवाइव करने में मदद करेंगी। किसी भी नौकरी के लिए पारस्परिक संचार, कम्युनिकेशन स्किल्स , प्रेजेंटेशन स्किल्स जैसी स्किल्स महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों को व्यावहारिक स्किलस सीखने और उन्हें सही तरीके से लागू करने की आवश्यकता है। इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों में रोजगार कौशल को बढ़ावा देने हेतु हमारे महाविद्यालय में प्लेसमेंट एवं करियर गाइडेंस सेल और मेधा लर्निंग फाउंडेशन सेंटर कार्यक्रत है | इस अवसर पर प्लेसमेंट एवं करियर गाइडेंस सेल कि संयोजिका डॉ. अर्पणा गर्ग ने कहा कि छात्रों को एक महत्वाकांक्षी दृष्टिकोण विकसित करना चाहिए और उन्हें अपने काम और लक्ष्यों को लेकर भावुक होना चाहिए। छात्रों को आत्म-प्रशंसा सीखने, अपनी सकारात्मक छवि बनाने और प्रतिस्पर्धी माहौल में अपने कौशल का प्रदर्शन करने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों को अपनी सोच सकारात्मक रखनी चाहिए और उन्हें केवल विकासशील युग में इन कौशल को सीखने की आवश्यकता है ताकि वे एक आशा जनक भविष्य प्राप्त कर सकें। आज की इस कार्यशाला में बच्चों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के बारे में बताया गया जो विद्यार्थियों का आत्मविश्वास व रोजगार कौशल में सहायक है। मेधा से मिस्टर शाहिद ने मेधा में चल रहे मौजुदा कोर्स जैसे टेक्नोलॉजिकल एडवांसमेंट बूट कैंप आदि के बारे में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी और कहा कि छात्र किसी भी स्थिति में स्वतंत्र रूप से समायोजित कर सकते हैं। ऐसे विद्यार्थी असहज वातावरण में भी लंबे समय तक चलते हैं कभी रुकते नहीं हैं। इसके अलावा, छात्रों को सफलता प्राप्त करने के लिए नए कौशल सीखने और खुद को अपडेट करने की आवश्यकता है। इसके अलावा उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में करियर बनाने के लिए काम आने वाली टेक्निकल स्किल्स की भी जानकारी दी। इसी कड़ी में आई.बी. स्नातकोत्तर कॉलेज के पूर्व स्टूडेंट रहे अमन ने बताया कि कैसे उन्होंने मेधा संस्था और कॉलेज के प्लेसमेंट सेल के सहयोग से मेधा में ही नौकरी प्राप्त की | इस कार्यशाला के सफल आयोजन में प्रियंका, कौशल समन्वयक शालू, मेधा से मिस्टर शाहिद, छवि एवं मिस्टर अमन का अहम योगदान रहा।

Comments