डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन प्रश्नोत्तरी ‘मतदाता क्विज’ और स्लोगन प्रतियोगिता वेब पोर्टल को किया लॉन्च।
-सर्वश्रेष्ठ तीन प्रतिभागियों का कॉफी विद डिप्टी कमिश्नर के लिए होगा चयन
BOL PANIPAT : 13 सितंबर। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने गत सांय जिला सचिवालय में ऑनलाइन निवार्चन प्रश्नोत्तरी ‘मतदाता क्विज’ और स्लोगन को लॉन्च किया। जिसे इस एचटीटीपीएस://स्वीपपानीपतडॉटइन लिंक पर क्लिक करके ‘मतदाता क्विज’ और स्लोगन प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। इसमें क्यूआर कोड को स्कैन करके और इसके, लिंक पर जाकर भी इसमें भाग लिया जा सकता है।
एडीसी एवं स्विप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ पंकज यादव ने बताया कि मजबूत लोकतंत्र के लिए जन जागरूकता अभियान अंतर्गत ऑनलाइन निवार्चन प्रश्नोत्तरी और स्लोगन प्रतियोगिता कार्यक्रम- मतदाता क्विजऔर मतदाता स्लोगन में भाग लें। इसके तहत क्विज और स्लोगन कार्यक्रम में अपनी उपलब्धि के फलस्वरूप निम्नानुसार विभिन्न परिणामी श्रेणियों में भाग लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी, पानीपत द्वारा हस्ताक्षरित डिजिटल प्रमाण-पत्र प्राप्त होगा।
डॉ पंकज यादव ने बताया कि प्रमाण-पत्रों के अतिरिक्त एक निश्चित प्रक्रिया के पश्चात् सर्वश्रेष्ठ तीन प्रतिभागियों का कॉफी विद डिप्टी कमिश्नर के लिए चयन किया जाएगा। डॉ पंकज यादव ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे इसमें ज्यादा से ज्यादा भाग लेकर लोकतंत्र की इस प्रक्रिया का मजबूत हिस्सा बनें। इस मौके पर पानीपत ग्रामीण और इसराना विधानसभा के सामान्य पर्यवेक्षक अनुराग यादव, पानीपत शहरी और समालखा विधानसभा के सामान्य पर्यवेक्षक बालाजी दिगंबर मंजुले, खर्च पर्यवेक्षक अनुराग दुबे और पुलिस पर्यवेक्षक पी विजयन, पुलिस अधीक्षक लोकेन्द्र सिह भी उपस्थित रहे।

Comments