विजय जैन ने पानीपत ग्रामीण क्षेत्र में किया जनसंपर्क अभियान.
हलका क्षेत्र में चार कार्यालयों का उद्घाटन
BOL PANIPAT , [14 सितंबर]: आज अपने जनसंपर्क अभियान के तहत सर्वजातीय पंचायत के उम्मीदवार विजय जैन ने पानीपत ग्रामीण के विभिन्न क्षेत्रों में अपने कार्यालयों का उद्घाटन किया। विजय जैन ने हरीनगर काबड़ी कच्चा फाटक, शौंधापुर चौक, बबैल नाका, और हरी सिंह चौक नूरवाला में अपने कार्यालयों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर भारी संख्या में उपस्थित जनसमूह ने विजय जैन का फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया।
लोगों को संबोधित करते हुए विजय जैन ने कहा, “मेरी टिकट इस हल्के की जनता है। आप सभी के स्नेह और आशीर्वाद से मैं ग्रामीण क्षेत्र से विधानसभा का चुनाव जीतकर आपकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहूंगा।” उन्होंने यह भी कहा कि उनके साथ अन्याय हुआ है और इसका जवाब जनता 5 तारीख को मतदान करके देगी। जैन ने यह भी स्पष्ट किया कि चुनाव जीतने के बाद वे जिस भी पार्टी की सरकार बनेगी, उसके साथ काम करेंगे ताकि क्षेत्र के विकास को गति मिल सके।
इस उद्घाटन कार्यक्रम में अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें रविंद्र शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, अनूप राणा, बृजेश राणा, राजेश राणा, नीलम राणा, डॉ. ओमपाल पवार, सतीश कबीर पंथी, अशोक कबीर पंथी, दीपक कबीर पंथी, सुभाष शर्मा, तिलक ठकराल, विशाल सैनी, दिनेश शर्मा और यासीन प्रमुख थे।
विजय जैन ने सभी समर्थकों और स्थानीय लोगों का धन्यवाद किया और आगामी चुनावों में भारी समर्थन की अपील की।

Comments