चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद.
BOL PANIPAT : 19 सितम्बर 2024, थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने पूरेवाल कॉलोनी में इरफान मोहम्मद पर चाकू से हमला करने के आरोपी को बुधवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान दानिश निवासी बतरा कॉलोनी के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने चाकू से हमला करने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर वीरवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।
थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बातया कि थाना पुराना औद्योगिक में इरफान मोहम्मद पुत्र अब्दुल सतार निवासी पूरेवाल कॉलोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। 16 सितम्बर की देर शाम वह काम से घर लौट रहा था। सुरेंद्र डॉक्टर के क्लीनिक के पास पहुंचा तो पूरेवाल कॉलोनी निवासी दानिश खड़ा मिला। दानिश ने उसको अपने पास बुलाया लिया और शराब पीने के लिए 2 हजार रूपये मांगने लगा। उसने पैसे देने से मना किया तो आरोपी दानिश ने तैश में आकर उसको गालियां देनी व थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। आरोपी दानिश अड्डे की रेहड़ी से चाकु उठाकर लाया और जान से मारने की नियत से उसके उपर वार कर दिया। चाकू उसके कुल्हे पर लगा। वह जमीन पर गिर गया तो आरोपी उसकी जेब से 5 हजार रूपये निकालकर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। थाना पुराना औद्योगिक में इरफान मोहम्मद की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व शुरू करने से साथ ही आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments