घर में घुसकर चोट मारने मामले में और तीन आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 18 अक्तूबर 2024, थाना किला पुलिस ने राजीव कॉलोनी में घर में घुसकर चोट मारने मामले में वीरवार को और तीन आरोपियों को माई जी कॉलोनी से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अनस, अफजाल व समीर निवासी माईजी कॉलोनी के रूप में हुई।
थाना किला प्रभारी सब इंस्पेक्टर महाबीर सिंह ने बताया कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने साथी आरोपी अर्जुन निवासी हरि सिंह चौक व कुनाल निवासी कसाहा बरियाही बेगुसराय बिहार हाल महादेव कॉलोनी के साथ मिलकर चोट मारने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में बाद पुलिस ने वीरवार को तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।
मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी अर्जुन व कुनाल के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो डंडे बरामद कर दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है।
यह है मामला
थाना किला में फिरोज पुत्र रोशन निवासी बेरी वाली मस्जिद महादेव कॉलोनी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि 24 अगस्त को देर शाम करीब साढे 8 बजे वह दोस्त शोयब के साथ राजीव कॉलोनी में दोस्त फिरोज के घर बैठा था। इसी दौरान हरिसिंह चौक निवासी अर्जुन अपने दोस्त कुनाल, अनस, अफजाल, समीर व अन्य दस पंद्रह साथियों के साथ घर के अंदर घुस आया और लाठी डंडों व तलवार से हमला कर दिया। उन्होंने बचाव के लिए शोर किया। आस पड़ोस के लोग शोर सुनकर वहा आए। आरोपी उन्हें आता देखकर हथियारों सहित मौके से फरार हो गए। आरोपी चोट मारकर जाते हुए जान से मारने की धमकी देकर गए है। परिजन उसको व शोयब को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर गए जहा डॉक्टर ने दोनों को पीजीआईए रोहतक में इलाज के लिए रेफर कर दिया। बाद में परिजनों ने दोनों को आधार अस्पताल में दाखिल करवाया। थाना किला में फिरोज की शिकायत पर आरोपियों के अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments