Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


महिला का रास्ता रोककर चोट मारने मामले में एक महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 20, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 20 नवम्बर 2024, थाना किला पुसिल ने कुटानी रोड पर महिला का रास्ता रोककर मारपीट कर चोट मारने मामले में नामजद एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान संदीप निवासी छोटी राजलू गढी सोनीपत व पूजा निवासी जगदीश नगर के रूप में हुई।

थाना किला प्रभारी सब इंस्पेक्टर महाबीर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी संदीप के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर बुधवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उनकी बेल हो गई।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर महाबीर ने बताया कि थाना किला में रश्मि पत्नी बिट्टू निवासी जगदीश नगर कुटानी रोड ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उसकी वार्ड 11 चुंगी पर ब्यूटी पार्लर की दुकान है। उसके देवर सत्येन्द्र निवासी जगदीश नगर का पत्नी पूजा के साथ कोर्ट केस चल रहा है। पूजा अपने दोनों बच्चों को सत्येन्द्र के पास छोड़कर अलग रहती है। सत्येन्द्र अब अपनी बहन सोमवती के घर विकास नगर मे रहता है। देवर सत्येन्द्र की बेटी जानवी हमारे घर आई हुई थी। 11 नवम्बर को सुबह करीब 11:30बजे वह जानवी को साथ लेकर ई रिक्शा में सवार होकर अपने ब्यूटी पार्लर पर जा रही थी। जब वह कुटानी रोड पर पहलवान चौक के पास पहुंची तो पूजा एक बाइक पर दो लड़को को साथ लेकर आई और उसका रास्ता रोककर मारपीट शुरू कर दी। दोनों लड़को ने हाथों में लिए हथियार से व पूजा ने लात घुसों से उसको काफी चोटे मारी। पूजा अपनी बेटी जानवी को छीनकर ले गई। उसने बचाव के लिए शौर किया। आसपास के लोगों को इक्कठा होते देख आरोपी चोट मारकर मौके से फरार हो गए। आरोपियों में एक लड़के का नाम संदीप था। थाना किला में महिला रश्मि की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments