Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


मोबाइल दुकान से मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार. एक मोबाइल फोन बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 14, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 14 दिसम्बर 2024, सीआईए टू पुलिस टीम ने विद्यानंद कॉलोनी में मोबाइल दुकान में चोरी करने वाले आरोपी को राज नगर से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुमसुली निवासी जालंधर पंजाब हाल किरायेदार उग्राखेड़ी मोड़ सनौली रोड के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि उनकी टीम को शुक्रवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली थी की राज नगर में मंदिर के पास संदिग्ध किस्म का एक युवक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घुम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सुमसुली पुत्र शर्मामद निवासी जालंधर पंजाब हाल किरायेदार उग्राखेड़ी मोड़ सनौली रोड के रूप में बताई।
गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने 13 मई को विद्यानंद कॉलोनी में एक मोबाइल की दुकान से दो मोबाइल फोन चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में नरेंद्र पुत्र बृजपाल निवासी विद्यानंद कॉलोनी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया

प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए उसने चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया उसने चोरीशुदा एक मोबाइल फोन राह चलते अज्ञात युवक को 3 हजार रूपए में बेचकर पैसे नशा करने में खर्च कर दिए। आरोपी चोरीशुदा दूसरे मोबाइल को बेचने के लिए शुक्रवार को राज नगर में ग्राहक की फिराक में घूम रहा था। तभी पुलिस ने उसे काबू कर लिया।

प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा एक मोबाइल फोन बरामद कर शनिवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments