जनता का काम सही आचरण और इच्छा शक्ति से हो-यही सुशासन है: रामचन्द्र जांगड़ा
BOL PANIPAT , 25 दिसम्बर। राज्यसभा सांसद रामचन्द्र जांगड़ा ने जिला सचिवालय में आयोजित सुशासन दिवस के अवसर पर बतौर मुख्यअतिथि बोलते हुए कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों को जनता की सेवा करने का संकल्प लेकर कार्य करना चाहिए ताकि जनता के समक्ष उनका उदाहरण प्रस्तुत किया जा सके। जनता का काम सही आचरण और इच्छा शक्ति से हो, यही सुशासन है।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों की बहुत बड़ी जिम्मेदारी रहती है वे योजनाओं का लाभ किसे दे रहे हैं और किसे नही दे रहे हैं, दोनों तरह की जिम्मेदारी उन्हीं की है। हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम लोगों की सेवा के लिए संवेदनशील हों। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि आज हम सुशासन दिवस के अवसर पर यहां एकत्रित हैं। ऐसे में हम सभी प्रण लें कि हम लोगों की सेवा करें।
राज्यसभा सांसद रामचन्द्र जांगडा ने कहा कि सुशासन दिवस पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित किया जाता है। वे ऐसे निडर और देशभक्त प्रधानमंत्री रहे जिन्होंने विश्व की किसी भी शक्ति का दबाव ना मानते हुए पोखरण में परमाणु परिक्षण कर भारत की समप्रभुता और गौरव को बढ़ाने का कार्य किया। उन्होंने दिखा दिया कि भारत किसी के दबाव में नही रहेगा। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनीति में नए आयाम स्थापित किए। उन्होंने कहा कि सुशासन दिवस के अवसर पर ईमानदारी से स्वच्छ प्रशासन देना इस सोच को साकार करते हुए प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह प्रदेश में समान रूप से विकास करवा रहे हैं। भ्रष्टïाचार को समाप्त करने के लिए नौकरियों में मेरिट की व्यवस्था को लागू किया गया है।
उन्होंने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी लोगों का भला करें, ईमानदारी और संयम से काम करें। सरकार की नीतियों का लोगों तक पंहुचाने और पात्र लोगों को लाभ पंहुचाने का हमारा दायित्व है। इस दायित्व का निर्वहन ईमानदारी और सेवाभाव से करें। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ïट, भाजपा नेता हरपाल ढांडा, केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि गजेन्द्र सलुजा, पुलिस अधीक्षक लोकेन्द्र सिंह, एडीसी डॉ. पंकज यादव, जिला परिषद के सीईओ नरेन्द्र पाल मलिक, एसडीएम ब्रहमप्रकाश, एमडी शुगर मिल मनदीप, सीटीएम टिनु पोसवाल, सीएमओ डॉ. जयंत आहुजा, मेघराज गुप्ता, सुमित जागलान, प्रमोद, प्रदीप उपाध्याय के अलावा विभागों के वरिष्ठï अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। सुशासन दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक लोकेन्द्र सिंह और अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज यादव ने मुख्यअतिथि राज्यसभा सांसद रामचन्द्र जांगड़ा को जिला प्रशासन की ओर से स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। कार्यक्रम में गुरूग्राम से राज्य स्तरीय सुशासन दिवस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह के सम्बोधन का त्वरित प्रसारण भी किया गया और सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग की ओर से विकासात्मक फिल्म भी उपस्थित लोगों को दिखाई गई।

Comments