Thursday, April 23, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय कृमि दिवस मनाया गया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 18, 2025 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय कृमि दिवस 11.2.25 से 18.2.25 तक मनाया गया। 11.2.25 को राष्ट्रीय कृमि दिवस के तहत स्कूल में उपस्थित बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई गई। शेष विद्यार्थियों को 18.2.25 को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिला कर राष्ट्रीय कृमि दिवस का समापन किया गया।

प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने बच्चों को कृमि संक्रमण के गंभीर दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेट में कीड़े होने से बच्चे कुपोषण का शिकार होते हैं। एनीमिया और शारीरिक कमजोरी जैसी समस्याएं पैदा होती हैं। एल्बेंडाजोल दवा का सेवन न केवल बच्चों  के स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार व उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। 

Comments