Wednesday, July 22, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 21, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 21 अप्रैल 2025, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने सेक्टर 24 में उझा मोड़ पर एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान जोनी निवासी झांबा के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम को रविवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी की सेक्टर 24 में उझा मोड़ पर संदिग्ध किस्म का युवक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर घूम रहा है। बाइक चोरी ही होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान जोनी पुत्र सतबीर निवासी झांबा के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त बाइक बीते शुक्रवार को सलागंज गेट के पास जिम के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना शहर में मनोज पुत्र श्याम लाल निवासी दुष्यंत नगर तहसील कैंप की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह घर से प्रतिदिन पानीपत में काम पर आता है। घर से काम पर आने जाने के लिए उसके पास कोई वाहन नहीं था। और ना ही खरीदने के लिए पैसे थे। आरोपी ने बीते शुक्रवार को जिम के बाहर से उक्त बाइक चोरी कर ली। आरोपी जोनी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर सोमवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

Comments