नव विवाहित की हत्या में पति सहित तीन आरोपी गिरफ्तार।
BOL PANIPAT : 24 मई 2025, थाना चांदनी बाग पुलिस ने गांव उझा के पास डेरे में रह रही 19 वर्षीय नव विवाहित की हत्या मामले में आरोपी पति, सास व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को शुक्रवार शाम को उझा बाइपास गंदा नाला के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पति सुभाष, ससुर सुखपाल व सास विधा के रूप में हुई है।
थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने महिला की गला दबाकर हत्या करना स्वीकारा। प्रारंभिक पूछताछ आरोपियों ने पुलिस को बताया आरोपी पति सुभाष कि पत्नी कुसुम के साथ कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। कहासुनी को लेकर पति सुभाष, उसका पिता सुखपाल व माता विधा कुसुम से रंजिश रखने लगे और तीनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। साजिश के तहत आरोपी पति सुभाष 17 मई की शाम फैक्टरी में काम पर चला गया ताकि उस पर किसी को शक ना हो। इसके बाद आरोपी पिता सुखपाल व माता विधा ने देर रात कुसुम की गला दबाकर हत्या कर दी।
प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया की गहनता से पूछताछ करने के लिए पुलिस ने शनिवार को तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
यह है मामला
थाना चांदनी बाग में उतर प्रदेश के बरेली के खुर्द आरा गांव निवासी दीनानाथ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी बेटी कुसुम की शादी फरवरी 2025 में सुभाष के साथ हुई थी। सुभाष हाल में पानीपत के गांव उझा के पास एक डेरे में परिवार सहित रहता है। सुभाष पुत्र सुखपाल मूल रूप से यूपी के जिला बदायू के कुनिया गांव का रहने वाला है। शादी के कुछ दिन बाद ही पति सुभाष उसकी माता विधा व पिता सुखपाल दहेज कम लाने के लिए कुसुम के साथ मारपीट करने लगे। कुसुम ने यह बात कई बार उसको फोन कर बताई थी। बेटी को दहजे के लिए तंग ना करें इसके लिए उसने ससुराल वालों को कई बार पैसे भी दिए। इसके बाद भी ससुराल वाले उसके दहेज के लिए तंग करते थे। 18 मई को बेटी कुन्ती के उसे सूचना दी की सुभाष, उसकी मां व पिता ने मिलकर कुसुम का गला दबाकर हत्या कर दी है। वह परिवार सहित पानीपत उझा गांव में डेरे पर कुसुम की ससुराल आया। यहा देखा बेटी कुसुम मृत अवस्था में पड़ी थी। कुसुम के ससुराल वाले डेरा छोड़कर भाग गए है। थाना चांदनी बाग में दीनानाथ की शिकायत पर हत्या की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।

Comments