Tuesday, May 12, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी के मामले में माननीय न्यायालय से पीओ घोषित आरोपी को गिरफ्तार किया।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 30, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 30 मई 2025, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा पीओ, बेल जंपर व उद्धोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत वीरवार को पीओ स्टाफ पुलिस टीम ने चोरी के मामले में माननीय न्यायालय से पीओ घोषित एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बुआना लाखु निवासी दीपक के रूप में हुई है।

थाना शहर प्रभारी सब इंस्पेक्टर कुलदीप ने बताया कि थाना माडल टाउन में वर्ष 2018 में दर्ज चोरी के एक मामले में पुलिस ने सितंबर 2018 में आरोपी दीपक व उसके दो साथी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था। आरोपी दीपक कुछ दिन बाद जेल से बेल पर बाहर आ गया था। बेल पर बाहर आने के बाद माननीय न्यायालय में निर्धारित तारिखों पर ना पहुंचने पर आरोपी दीपक को बीती 2 मई को पानीपत माननीय न्यायालय द्वारा पीओ घोषित किया था। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में बीएनएस की धारा 174ए के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। पानीपत पुलिस की पीओ स्टाफ टीम ने वीरवार को आरोपी दीपक को काबू कर थाना शहर पुलिस के हवाले किया। शाना शहर पुलिस ने आरोपी दीपक को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments