Tuesday, May 19, 2026
Newspaper and Magzine


अधिकारियों के मेहनत करने से ही होगा नागरिकों की समस्याओं का समाधान: उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 20, 2025 Tags: , , , , ,

उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए समस्याओं के समाधान में तेजी लाने के निर्देश

BOL PANIPAT , 20 जून। आयुक्त एवं सचिव विशाल गुप्ता (आईएएस) ने शुक्रवार को जन संवाद एवं समाधान शिविर में नागरिकों द्वारा दी गई समस्याओं के निस्तारण को लेकर प्रदेश के सभी उपायुक्तों और संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
    उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने बाद में अधिकारियों को बैठक की निर्देश  दिए कि वो समस्याओं के निस्तारण को लेकर और गंभीरता से कार्य करें। उपायुक्त ने कहा कि जिन विभागों की स्थिति कमजोर है उन्हें समय निकालकर  समाधान करना होगा। इसमें तेजी लाए व मिल जुल कर सभी समस्याओं का निस्तारण करें।
    उन्होंने सभी विभाग अध्यक्षों के साथ एक-एक करके वार्ता की व समाधान शिविर, जन संवाद में नागरिकों द्वारा दी गई सभी समस्याओं के तीव्र गति से निदान करने के निर्देश दिए। उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने खास तौर पर शिक्षा विभाग,बिजली विभाग,  डीएलसी, एचएसवीपी, डीआरओ, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से समस्याओं के निदान पर ध्यान देने के लिए कहा।
    इस मौके पर निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी, सीईओ डॉक्टर किरण सिंह, सीटीएम टीनू पोसवाल, सीएमओ डॉ विजयपाल मलिक, डीडीपीओ राजेश शर्मा, बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता एमएस धीमान, प्रदूषण नियंत्रण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी भूपेंद्र चहल, डीएसपी सतीश वत्स, डीडीए आत्माराम गोदारा, डीएचओ शार्दुल शंकर, डीएफएससी नीतू आदि मौजूद रहे।

Comments