इंडस्ट्री और कॉमर्स विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी डी. सुरेश ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से की समीक्षा बैठक
-समाधान शिविर में आई समस्याओं का अधिकारी रुचि लेकर करें समाधान: निगम अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी
BOL PANIPAT , 11 जुलाई। हरियाणा सरकार में इंडस्ट्री और कॉमर्स विभाग के प्रधान सचिव डी सुरेश ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश भर के उपायुक्तों और अधिकारियों से वर्चुअल समीक्षा बैठक कर समाधान शिविर में आई शिकायतों के अति शीघ्रता से समाधान करने की निर्देश दिए। उन्होंने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वो समाधान शिविर में जो शिकायतें नागरिकों द्वारा दर्ज कराई जाती हैं उनका अति शीघ्रता से समाधान करें।
समीक्षा बैठक में नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी ने आश्वस्त किया कि बहुत जल्द शेष बची समस्याओं का भी समाधान करने का प्रयास करेंगे। अतिरिक्त आयुक्त ने बताया कि शिकायतों के निदान को लेकर अधिकारियों ने अच्छे परिणाम दिए है। अधिकारियों को इसे बरकरार रखना है।
अतिरिक्त आयुक्त ने समीक्षा बैठक के बाद विभिन्न विभागों के उपस्थित अधिकारियों के साथ जनता समाधान शिविर में दर्ज शिकायतों को दूर करने को लेकर बातचीत की व कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को उनके विभाग अनुसार समस्याएं भी बताई व जल्द से जल्द उनका समाधान करने के लिए कहा।
निगम अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी ने कहा कि अधिकारी मुख्य तौर पर दो बातो पर विशेष ध्यान दें। एक तो जो पेंडेंसी बचती है उनका शीघ्रता से निदान करें व दूसरा रिओपन होने वाली शिकायतों के निदान पर और जोर लगाए व उन्हें क्लियर करें। उन्हें अच्छी तरह से अटैंड करें। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न विभागों की जो भी पेंडेंसी बचती है उनको एक – एक करके बताया।
इस मौके पर जिला परिषद सीईओ डॉक्टर किरण, नगराधीश टीनू पोसवाल, डिप्टी मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ. अमित पेरिया, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश शर्मा, पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यकारी अभियंता सावित पानू, डीएचओ शार्दुल शंकर, बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता एम एस धीमान, डीएफएससी कुमारी नीतू, कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ आत्मा राम गोदारा, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता करण बहल, जिला खेल अधिकारी धुरेंद्र कुमार, उप निदेशक पशु पालन विभाग डॉ संजय आंतिल, संजीव शर्मा, फायर अधिकारी गुरमेल सिंह आदि मौजूद रहे।

Comments