Monday, June 15, 2026
Newspaper and Magzine


समालखा की अवैध कॉलोनियों पर चला तोड़फोड़ अभियान।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 9, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 9 सितंबर–जिला नगर योजनाकार (प्रवर्तन) सुमित मलिक के नेतृत्व में मंगलवार
को समालखा उपमंडल के गांव भापरा और पावटी में डीटीपी द्वारा 65 एकड़ में फैली 6 अवैध कालोनियों को ध्वस्त किया गया। जिनमें करीब 65 डीपीसी भी तोड़ी गई। इसके साथ-साथ इंटरलॉकिंग टाइल्स और रोड नेटवर्क के साथ-साथ मिट्टी इत्यादि के कार्य को भी ध्वस्त किया गया। 6 अंडर कंस्ट्रक्शन निर्माण भी गिराए गए।

जिला नगर योजनाकार ने आम जनता से अपील की कि वे अवैध कॉलोनियों में भूखंड न खरीदें और अवैध कॉलोनी काटने वाले लोगों को चेतावनी दी कि वे ऐसा कार्य ना करें। उन्होंने आमजन से भी आग्रह किया कि वे ऐसी अवैध कालोनियों में प्लॉट ना खरीदें। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

Comments