Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य कॉलेज के स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय शिविरों में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 14, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , शुक्रवार 11 नवंबर 2025, आर्य पी.जी. कॉलेज की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय शिविरों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। स्वयंसेवकों ने मनाली में आयोजित एडवेंचर कैंप तथा एम.डी.यू. रोहतक में संपन्न नेशनल इंटीग्रेशन कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कॉलेज परिसर में लौटने पर प्रबंधन समिति के उप-प्रधान वीरेंद्र शिंगला एवं प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को उनकी उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई दी साथ ही एनएसएस इकाई की प्रभारी डॉ. मनीषा डुडेजा एवं डॉ. आस्था गुप्ता को भी शुभकामनाएं प्रेषित कीं

इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधन समिति के उप-प्रधान वीरेंद्र शिंगला ने कहा कि एनएसएस के माध्यम से विद्यार्थी न केवल समाजसेवा का पाठ पढ़ते हैं, बल्कि नेतृत्व, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता जैसी जीवन-दृष्टियों को भी आत्मसात करते हैं। उन्होंने कहा कि आर्य कॉलेज के इन स्वयंसेवकों की उपलब्धियाँ न केवल संस्थान के लिए गौरव का विषय हैं, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत भी हैं।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने स्वयंसेवकों की इन उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविर युवाओं में राष्ट्रीय चेतना, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास करते हैं एवं राष्ट्रीयता की भावना को प्रबल करते हैं।

वहीं, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनीषा डुडेजा ने बताया कि कॉलेज की स्वयंसेविका मुस्कान ने 4 से 10 नवंबर 2025 तक एम.डी.यू. रोहतक में आयोजित नेशनल इंटीग्रेशन कैंप में भाग लिया। कैंप के दौरान मुस्कान ने विविध गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सराहना प्राप्त की।

डॉ. मनीषा डुडेजा ने यह भी बताया कि कॉलेज की स्वयंसेविकाएँ संजना और साक्षी ने 4 से 7 नवंबर तक आर.जी.एन.आई.वाई.डी., चंडीगढ़ में आयोजित क्षमता निर्माण कार्यक्रम (कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम) में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण और जेंडर सेंसिटाइजेशन पर केंद्रित था, जिसमें दोनों स्वयंसेविकाओं ने सक्रियता और उत्साह के साथ भाग लिया।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आस्था गुप्ता ने बताया कि कॉलेज के स्वयंसेवक हर्ष अरोड़ा ने 29 अक्टूबर से 6 नवंबर तक मनाली स्थित एबीवीआईएमएएस में आयोजित एडवेंचर कैंप में हिस्सा लिया। हर्ष ने पर्वतारोहण सहित कई साहसिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी क्षमता का परिचय दिया।

Comments