एचआईवी से बचाव और जागरूकता जीवन रक्षा : प्रोजेक्ट मैनेजर सुदेश
जूनियर रेडक्रॉस शिविर में बच्चों ने सीखी समाजसेवा और आपदा प्रबंधन की कला
एचआईवी से सावधानी रक्तदान क्यों जरूरी है जैसे विषयों को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली
BOL PANIPAT , 15 दिसंबर। जिला स्तरीय पाँच दिवसीय जूनियर रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर में सोमवार को 16 विद्यालयों के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। शिविर का आयोजन राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में सचिव गौरव रामकरण की देखरेख में किया गया।
शिविर में विद्यार्थियों को समाजसेवा, आपदा प्रबंधन, रक्तदान, डिजिटल फ्रॉड से बचाव, पौधारोपण और एच आई वी से सावधानी ,रक्तदान जैसे विषयों पर जागरूक किया गया व रैली निकाली गई।
रैली ने प्रोजेक्ट मैनेजर सुदेश ने एक अहम संदेश दिया। एचआईवी से बचाव और जागरूकता जीवन रक्षा है। एचआईवी हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करता है और असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सुइयों या रक्त के संपर्क से फैलता है।
रैली में लगे नारे “सुरक्षित रहें, सुरक्षित बनाएं समाज” और “जानकारी ही सुरक्षा है”—हमें याद दिलाते हैं कि सही जानकारी और सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। यह केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की चुनौती है।
इस से पूर्व शिविर में खंड शिक्षा अधिकारी जयपाल सरोहा ने कहा कि बुजुर्ग धरती पर परमात्मा का दूसरा रूप हैं और उनका सम्मान करना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है।
डॉ. सोनू सिंह, निदेशक आरसीआईटी ने बच्चों को स्किल डेवलपमेंट और व्यक्तित्व विकास पर मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में प्राचार्य विनोद सिंगला, जेआरसी काउंसलर नीरज सैनी सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण अधिकारी हरमेश ने बताया कि समापन समारोह में एस.डी.एम. पानीपत मनदीप कुमार, एच.सी.एस. प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देंगे।

Comments