Monday, May 25, 2026
Newspaper and Magzine


4 किलो 700 ग्राम गांजा सहित बाइक सवार नशा तस्कर गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 21, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 21 जनवरी : एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस की टीम ने समालखा से हथवाला जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी कर एक बाइक सवार नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 4 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी नशा तस्कर की पहचान यूपी के गाजियाबाद जिले के लोनी अशोक विहार निवासी दिलशाद के रूप में हुई है।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी एक टीम मंगलवार शाम को गश्त के दौरान पावटी गांव के अड्डे पर थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक स्पलेंडर बाइक पर प्लास्टिक कट्टा रखकर हथवाला से समालखा रोड पर आटा मोड़ के पास आएगा। युवक के पास प्लास्टिक कट्टे में मादक पदार्थ होने की संभावना है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने समालखा से हथवाला रोड पर आटा मोड़ के पास नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात एक युवक बाइक की टंकी पर प्लास्टिक कट्टा रखे हथवाला की और से आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर बाइक को घुमाने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मौके पर ही बाइक सवार को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान दिलशाद पुत्र ताज अली निवासी अशोक विहार लोनी गाजियाबाद यूपी के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट की मौजूदगी में युवक की बाइक पर रखे प्लास्टिक कट्टे की तलाशी ली तो गांजा मिला। बरामद गांजा का वजन करने पर 4 किलो 700 ग्राम पाया गया।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। अपनी नशे की लत पूरी करने व शार्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए कुछ दिन पहले बिहार से 5 किलो गांजा कम कीमत पर खरीद कर लाया था। जिसमें से कुछ गांजा आरोपी ने स्वय नशा करने के खर्च दिया और बचे 4 किलो 700 ग्राम गांजा को लेकर बेचने के लिए मंगलवार को ग्राहक की फिराक में आटा मोड़ पर आ रहा था।
आरोपी के खिलाफ थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने बुधवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी ने गहनता से पूछताछ करने के साथ ही नशा सप्लायर के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments