Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


प्रदेश महामंत्री भाजपा डॉक्टर अर्चना गुप्ता ने ग्रामीण विधानसभा के बूथ नंबर 238 पर सुना मन की बात कार्यक्रम

By LALIT SHARMA , in Politics , at January 25, 2026 Tags: , , , , ,

-मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री समाज में हो रहे सकारात्मक बदलाव के माध्यम से देशवासियों को प्रेरित करते हैं-डा अर्चना गुप्ता

-हमें संस्था मिशन पर्यावरण संरक्षण तथा संस्कृति उत्थान में अपना हर संभव सहयोग देना चाहिए-डा अर्चना गुप्ता।

-हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान को आतंकवाद करते हुए स्वच्छता मिशन पर्यावरण संरक्षण को अधिक से अधिक बढ़ावा देना चाहिए- डॉ अर्चना गुप्ता

-आज विकास के साथ-साथ संस्कृत संवर्धन भी हो रहा है जिसमें Gen z अपनी माहिती भूमिका अदा कर रहा है- डा अर्चना गुप्ता

BOL PANIPAT : 25 जनवरी : समाज में जो भी सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं और हमारे इर्द-गिर्द  परिवेश में जो भी सकारात्मक घटनाएं घट रही हैं उन सब के माध्यम से मन की बात कार्यक्रम के द्वारा प्रधानमंत्री मोदी देशवासियों को प्रेरित करते हैं। यह बात डॉ अर्चना गुप्ता ने ग्रामीण विधानसभा के बूथ नंबर 238 पर सेक्टर 24 स्थित एक निजी संस्थान MJR  में मन की बात कार्यक्रम सुनने के उपरांत उपस्थित जनसमूह  को संबोधित करते हुए कहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गुरुदेव कुमार ने की
डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा मन की बात कार्यक्रम की एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छता मिशन में जुटे व्यक्ति व समूह की चर्चा की हमें भी उनसे प्रेरणा लेकर स्वच्छता में अपना शत प्रतिशत योगदान देना चाहिए।
डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री  द्वारा मां के नाम एक पेड़ अभियान का भी जिक्र किया गया। हमें अपने लिए वह आने वाली पीढियां के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए ताकि प्राण वायु  ऑक्सीजन प्रचुर मात्रा में उपलब्ध रहे प्राणी स्वस्थ व निरोगी रहे।
डॉक्टर अर्चना गुप्ता ने आगे कहा आज भारत का Gen z अपनी विरासत व संस्कृति से जुड़ा हुआ है अब कंसर्ट की तर्ज पर युवा भजनों पर झूमता है और प्रभु भक्ति में लीन होता है।
प्रधानमंत्री  ने मलेशिया में उन विद्यालयों का भी जिक्र किया जिनमें भारतीय भाषा तमिल में शिक्षा दी जाती है। हमें भी अपने देश की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अपना शपथ प्रतिशत योगदान देना चाहिए.
डॉ अर्चना गुप्ता ने आह्वान किया कि मन की बात कार्यक्रम पूरी तरह गैर राजनीतिक है हमें समाज के सभी वर्गों को इसके साथ जोड़ने का हर संभव प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से लोकेश दास महाराज, ईश कुमार राणा, कँवर रविन्द्र सैनी, डा राजबीर आर्य, पार्षद नवल जिंदल, पार्षद अनिल मदान, रविंद्र तुषामड़, वेद पराशर सुनीता गोयल, अनीता चावला, दयानंद खुगर,सोनिया गाबा, मुनीश जैन आदि मौजूद रहे।  

Comments